सीपत थाना क्षेत्र से युवक का अपहरण…पत्थरबाजी के बाद हुई घटना…मटियारी से बिलासपुर तक सनसनी..तलाश में जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—सीपत थाना  क्षेत्र के मटियारी गांव में रविवार की अलसुबह पत्थरबाजी घटना के बाद  एक युवक को कुछ लोग अगवा कर फरार हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीपत से बिलासपुर तक पुलिस पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन चार से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       एक बार फिर अपहरण की घटना ने जिला बिलासपुर पुलिस महकमा के धड़कन तेज कर दी है। मामला सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव की है। घटना की जानकारी के बाद सीपत से बिलासपुर तक की आमजनता में बेचैनी बढ़ गयी है। साथ ही लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी सामने आ रहा है।

             जानकारी के अनुसार मटियारी गांव में सुबह चार बजे के आस पास गांव के ही दो युवक पत्थरबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक खड़ी एक गाड़ी पर पत्थरबाजी कर रहे थे। इतने में  स्कार्पियों में बैठे कुछ लोग दोनों को दौड़ाया। इसमें से एक युवक भागने में कामयाब हो गया। लेकिन दूसरा युवक पकड़ लिया गया। युवक को पकड़ने के बाद स्कार्पियों सवार उसे लेकर फरार हो गए।

                      सीपत थाना प्रभारी आशा सेन ने बताया कि घटना सुबह चार बजे की है। मामले की जानकारी उनके परिजनों ने दी। अपहरण किए गए युवक का नाम जयकिशन शिकारी है। जयकिशन की उम्र 19 साल है। अपहरणकर्ताओं की चंगुल से बचे दूसरे युवक ने बताया कि स्कार्पियों में चार पांच लोग से अधिक थे। उन लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। मैंं तो बच गया लेकिन जयकिशन पकड़ा गया है। जिसे स्कार्पियो  सवार अपने साथ ले जाने में कामयाब हुए हैं

                       सीएसपी आशा सेन ने बताया कि जयकिशन के माता पिता ने बताया है कि वह काफी शांत किस्म लड़का है। गांव में उसका किसी से दुश्मनी या शिकायत नही है। रिपोर्ट दर्ज होने और जानकारी के बाद बिलासपुर से भी पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल मटियारी और सीपत पहुंच गये हैं। अपहरणकर्ताओं की हुलिया का पता लगाया जा रहा है। अपहरण के बाद स्कार्पियों सवार कहां गए होंगे। पता लगाया जा रहा है।  पुलिस प्रशासन में अपराध विशेषज्ञ अधिकारी भी सूत्रों और संकेतों को खंगाल रहे हैं।

            आशा सेन ने जानकारी दी कि मामले में सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। गुजरने वाले हर गाड़ियों की शिनाख्ती की जा रही है। फिलहाल मामला प्राथमिक स्तर पर है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

close