दीनदयाल की जयंति पर विभिन्न कार्यक्रम…महापुरूषों को भाजपाई करेंगे याद..प्रतिमाओं पर करेंगे माल्यार्पण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने बताया कि 25 सितम्बर बुधवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने जानकारी दी कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि बूथों के साथ मंडल स्तर में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाताओं को नमन कर अभिनंदन माल्यार्पण करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              स्वच्छता अभियान चलाकर आमजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ें। प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों से अवगत कराएं। लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नही करने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग के प्रेरित करें।

                    रजनीश सिंह ने जानकारी दी कि 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में सुबह 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

close