रमतला स्थित हास्टल में हंगामा…छात्राओं ने कहा अब कलेक्टर से करेंगे बात…रोकने में नाकामयाब हुई कोनी पुलिस

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- रमतला स्थित सेन्ट्रल गर्ल्स हास्टल की लड़कियों ने मंगलवार की सुबह करीब 3-4 बजे हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सुरक्षा खान पान से लेकर पठन पाठन और रहवास को लेकर आक्रोश जाहिर किया है। सूरज उगने से पहले लड़कियों की हंगामा की खबर जिला प्रशासन तक पहुंची। यद्यपि प्रशासन ने नाराज लड़कियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भी मान मनौव्वल की कोशिश की। बावजूद इसके लड़कियों ने ना केवल मानने से इंकार किया बल्कि जिला कलेक्टर से मिलकर हॉस्टल की अव्यवस्था को जाहिर करने का एलान किया है। खबर लिखे जाने तक लड़कियों की झुण्ड कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हो गयी है।
                   रमतला स्थित स्कूल और सेन्ट्रल हास्टल की लड़कियों ने मंगलवार की सुबह करीब 3-4 बजे हास्टल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हंगामा की खबर सुनते ही वार्डन और स्टाफ मौके पर पहुंचा। लेकिन लड़कियों की आक्रोश के सामने किसी की एक नहीं चली। लड़कियों ने प्रबंधन पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
                        हंगामा की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और कोनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने लड़कियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोश के सामने किसी की एक नहीं चली। महिला पुलिस भी मौके पर नजर आयी।  हास्टल की नाराज छात्राओं ने बताया कि हास्टल में बिजली पानी से लेकर खान पान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी स्कूल और हास्टल प्रबंधन परेशानियों को दूर करने का प्रयास नहीं किया। हर बार या तो डांट डपटकर शांत करा दिया गया। या फिर आश्वासन देकर हास्टल में भेज दिया गया।
                                          नाराज छात्राओं ने बताया कि बिजली कब आती है कब जाती है..इसकी जानकारी आज तक किसी को नहीं है। इसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रबंधन की दादागिरी से छात्राएं परेशान हैं। खान पान की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। रहने की व्यवस्था मानसिक रूप से तोड़ देने वाली है। पेयजल की आए दिन समस्या रहती है। हास्टल में सुविधाओं के नाम पर मजाक किया जा रहा है। पानी की कभी सुविधा मिल जाती है कभी दिनों दिन इंतजार करना पड़ता है। शहर से बाहर होने के कारण सुविधाओं के नहीं होने से हास्टल कारागार से कम नहीं है।
               जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंंच गयी। जिला प्रशासन के अधिकारी भी रमतला पहुंचकर छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्राओं ने दो टूक कहा कि अब आरपार का फैसला होगा। कलेक्टर से मिलकर हास्टल की एक एक जानकारी देंगे। चाहे पुलिस गिरफ्तार ही क्यों ना होना पड़े।
close