सदस्यता विथ सेल्फी को मिल रही सफलता…प्रांतीय महासचिव का दावा…विश्वास को पूरा करेंगा एसोसिएशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मुंगेली जिले में सदस्यता सेल्फी अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही के प्रांगण में किया गया। सदस्यता सेल्फी कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
              छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय ने बतायाकि सदस्यता ग्रहण करने मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन करना है। सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षकों ने संकल्प लिया है कि मातृ संघ को मजबूत करते हुए लंबित मांगों के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में परिणाम मूलक संघर्ष में सहभागिता निभाना है।
                     संजय उपाध्याय ने बताया कि सदस्यता कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश में शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन है।सदस्य बनने के लिए शिक्षकों में विशेष उत्साह दिखाई देखने को मिल रहा है। संजय उपाध्याय ने दावा कि संगठन का जन्म संघर्ष के बीच से हुआ है। जाहिर सी बात है कि लोगों में विश्वास की कमी नहीं है। लोगों के उत्साह और विश्वास को नई दिशा देते हुए संगठन को ना केवल मजबूत किया जाएगा बल्कि अन्याय का पुरजोर विरोध भी किया जाएगा।
                       सेल्फी अभियान में जिलाध्यक्ष बलराज सिंह, जिला संरक्षक अशोक मिश्रा, विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली शिव कुमार चंद्राकर, महेंद्र ठाकुर,उमेश कश्यप, पोषण साहू ,जिलाराम यादव, उमेश साहू,ब्रजेश्वर मिश्रा, राजेश गबेल,अजय सिंह,चैतन्य वैष्णव, रविकांत गोस्वामी,अश्विनी साहू, श्रीमती रीना सिंह श्रीनेत,श्रीमती शोभाकिरण शुक्ला, श्रीमती प्रतिमा पांडेय, श्रीमती नेहा सिंह राजपूत,श्रीमती रीनू लाल, नवाब अली खान,राय कृष्णदास पटेल, विजेंद्र कश्यप, राखी पाठक , प्रभा वैष्णव , जे ई सवरियप्पन, अंकिता ठाकुर ,  रश्मि शर्मा , कामना मिश्रा, गोविंद सिंह राजपूत, लंकेश पाटले समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
close