नगरी निकाय चुनाव की तैयारी:कोंडागांव जिले के 3 निकायों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

Shri Mi
4 Min Read

[wds id=”13″]
कोंडागांव-
नगरीय निकाय निर्वाचन-2019  के लिए जिले के तीन नगरीय निकायों में वार्डों का आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टोरट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीलकंठ टीकाम द्वारा राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। वार्डांे का आरक्षण परिसीमन 2019 तथा जनगणना वर्ष 2011 की स्थिति में जनसंख्या के आधार पर किया गया। सबसे पहले नगरपालिका कोण्डागांव तत्पश्चात नगर पंचायत फरसगांव एवं केशकाल के वार्डों का आरक्षण लाटरी पद्धति से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के क्रम से किया गया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अनुसार नगरपालिका कोण्डागांव के 22 वार्डो का आरक्षण का क्रम महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-1 अनुसूचित जाति (महिला), सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक-2 अनुसूचित जनजाति , श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक-3 अनुसूचित जनजाति, डोंगरीपारा वार्ड क्र.-4 अन्य पिछड़ा वर्ग, जामकोटपारा वार्ड क्र.-5 अनुसूचित जनजाति, बाजार पारा वार्ड क्र.-6 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), शीतलापारा वार्ड क्र.-7 अनारक्षित, विकासनगर वार्ड क्र.-8 अनारक्षित, तहसीलपारा वार्ड क्र.-9 अनारक्षित, पं0 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.-10 अनारक्षित (महिला), दण्डकारण्य वार्ड क्र.-11 अनुसूचित जाति, भेलवापदर वार्ड क्र.-12 अनारक्षित, बंधापारा वार्ड क्र.-13 अनुसूचित जनजाति, फारेस्ट कालोनी वार्ड क्र.-14 अनुसूचित जनजाति (महिला), शहीद वीरनारायण सिंह (कोपाबेड़ा)वार्ड क्र.-15 अनारक्षित, अम्बेडकर वार्ड क्र.-16 अनुसूचित जनजाति (महिला), अस्पताल वार्ड क्र.-17 अनारक्षित (महिला), शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.-18 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), सरगीपाल पारा वार्ड क्र.-19 अनारक्षित, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्र.-20 अन्य पिछड़ा वर्ग, मरारपारा वार्ड क्र.-21 (ज्योति बा फूल) (अन्य पिछड़ा वर्ग), महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र.-22 (अन्य पिछड़ा वर्ग) रहेगा।

नगर पंचायत फरसगांव के 15 वार्डों के आरक्षण अनुसार वार्ड क्र.1 महात्मा गांधी (अनुसूचित जाति), वार्ड क्र.2 चन्द्रशेखर आजाद (अनारक्षित), वार्ड क्र.3 शिव मंदिर (अनारक्षित), वार्ड क्र.4 माँ दंतेवश्वरी अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्र.5 सरदार भगत सिंह अनारक्षित (महिला), वार्ड क्र.6 प्रिय दर्शनीय इंदिरा अनारक्षित (महिला), वार्ड क्र.7 माँ दुर्गा अनारक्षित, वार्ड क्र.8 माँ गायत्री (अनुसूचित जनजाति), वार्ड क्र.9 अटल बिहारी वाजपेई (अनुसूचित जनजाति), वार्ड क्र.10 महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्र.11 जयबुढ़ा देव (अनुसूचित जनजाति), वार्ड क्र.12 वीरागंना रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्र.13 नेताजी सुभाषचंद अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्र.14 माँ तेलीनसत्ती महिला (अनारक्षित), वार्ड क्र.15 महाराणा प्रताप (अनारक्षित) घोषित किया गया।
इस प्रकार नगर पंचायत केशकाल के कुल 15 वार्डों के आरक्षण अनुसार भंगाराम वार्ड क्र.-1 (अन्य पिछड़ा वर्ग), पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.-2 (अन्य पिछड़ा वर्ग), दंतेश्वरी वार्ड क्र.-3 (अनुसूचित जनजाति), शिवमंदिर वार्ड क्र.-4 अनुसूचित जनजाति (महिला), जवाहर वार्ड क्र.-5 (अनारक्षित), महावीर वार्ड क्र.-6 (अनारक्षित), प्रवीरचंद भंजदेव सिंह वार्ड क्र.-7 अनारक्षित (महिला), वीर नारायण वार्ड क्र.-8 अनुसूचित जनजाति (महिला), महात्मा गांधी वार्ड क्र.-9 (अन्य पिछड़ा वर्ग), अकबर वार्ड क्र.-10 (अनारक्षित), सुभाष चौक वार्ड क्र.-11 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), अशफाक उल्ला खां वार्ड क्र.-12 अनारक्षित (महिला), शीतला वार्ड क्र.-13 (अनुसूचित जनजाति), डॉ.श्यामप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र.-14 (अनुसूचित जनजाति), डॉ.अंबेडकर वार्ड क्र.-15 (अनुसूचित जाति) घोषित हुई है। संपूर्ण आरक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान तीनो नगरीय निकायों के सीएमओ सहित विभिन्न राजनीतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close