शिक्षक संगठन का पेंशन सत्याग्रह एलान…सरकार दूर करे विसंगति…ब्लाक स्तर से भी उठाएंगे आवाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने एलान किया है कि 2 अक्टूबर को पेंशन सत्याग्रह करेंगे। क्रमोन्नति अधिकार की मांग करेंगे।  संजय शर्मा ने राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,बताया कि पेंशन सत्याग्रह ब्लाक मुख्यालयों में 2 अक्टूबर को पेंशन सत्याग्रह कर  क्रमोन्नति अधिकार की आवाज को शासन तक पहुंचाएंगे।
                     संजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक गण जिला और ब्लाक स्तर पर 2 अक्टूबर को सम्पूर्ण संविलियन, क्रमोन्नति,समयमान, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग करेंगे। अपनी मांगो को लेकर एकजुट होकर सभी शिक्षक अपनी आवाज को शासन तक पहुंएंगे। आकाशवाणी में भी विषय को लेकर अवगत कराया गया था। मामले में मुख्यमंत्री की तरफ से भी संविलियन और वेतन विसंगति के संबंध में विचार सामने आया था।
               संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 1998 के शिक्षक संवर्ग और 2004 के बाद करीब 2 लाख कर्मचारियो को शासन ने सीपीएस के दायरे में रखा है। एनपीएस बाजार व्यवस्था पर आधारित होता है। इसलिए शिक्षक संवर्ग के साथ सभी विभाग के कर्मचारियो को पुरानी पेंशन मिले। इसके लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अपने अन्य साथियो को समान महत्व देते हुए एक मजबूत  ओपीएस मोर्चा में संघर्ष करेंगे।
                             प्रदेश में 1998 से अब तक एक ही पद में सेवा देने वाले 48 हजार शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति/समयमान का लाभ दिया जाना जरूरी है। इसके लिए क्रमोन्नति अधिकार को प्राथमिकता में रखते हुए अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।
                       छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय में  01 घण्टे का प्रदर्शन या स्वच्छता अभियान चलाकर *ब्लाक मुख्यालय में 02 अक्टूबर को पेंशन सत्याग्रह व क्रमोन्नति अधिकार* के रूप में मनाकर अपनी मांग को मजबूती प्रदान करने का निर्णय छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने लिया है।
close