पंडित दीनदयाल की प्रेरणा…विश्व को मिला एकात्म मानववाद का दर्शन…सरकार की नजर अंतिम व्यक्ति तक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंति को गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। दीन दयाल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अरूण साव ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने ही भारत नही बल्कि विश्व को भी अंत्योदय और एकात्म मानववाद का अनमोल दर्शन दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        दीनदयाल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अरूण साव ने कहा कि  पं.दीनदयाल देश के महान चिंतकों में से एक है। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानित राजग सरकार ने पं.उपाध्याय के राजनीतिक चिंतन से प्रेरित 135 योजनाएं देश को दिए हैं। जिसका लाभ भी जनता को  मिल रहा है। साव ने लोगों से आव्हान किया कि पं.दीनदयाल  के जीवन को अपने जीवन में आत्मसात करें।

                       महापौर किशोर राय ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद चिंतन का ही कमाल है कि देश के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार ऐसी योजना संचालित कर रही है कि देश का कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से अनभिज्ञ ना रहे। देश में अनेक जनकल्याणकारी योजना पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से संचालित है। समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को इसका लाभ हो रहा है।

                 पं.दीनदयाल उद्यान में कार्यक्रम के बाद श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में भी प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर धीरेन्द्र केशरवानी, सुब्रत दत्ता, गोपी ठारवानी, सतीश गुप्ता, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा, विनोद सोनी, उदय मजूमदार, वल्लभ राव, राजेश रजक, राकेश मिश्रा, आनंद दुबे, राजेश सिंह, प्रकाश यादव, गणेश रजक, मंजीतपुरी गोस्वामी, श्याम साहू, दिनेश देवांगन, रिंकु मित्रा, नंदु सोनी, नारायण गोस्वामी, केदार खत्री, राकेश तिवारी, संध्या चौधरी, मीना गोस्वामी, ध्रुव कोरी, प्रसुन्न चतुर्वेदी, सुकांत वर्मा, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, अमित तिवारी, तामेश कश्यप, संजय मुरारका, प्रतिभा मिश्रा, जामन दास, बुला विश्वास, जितेन्द्र बंजारे, चंदना गोस्वामी, फैजान अहमद, अमर रूपानी, मनीष गुप्ता, धनंजय गोस्वामी, देवेश खत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close