दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मुख्य मुकाबला बीजेपी की ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बीचा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे। मतगणना के लिए 14 कमरों में 14 टेबल लगाए गए हैं।
20 राउंड में मतगणना के परिणाम आने हैं। इसके लिए 400 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल पर 800 से अधिक जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए हैं।
प्रारंभिक गणना में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे चल रही है। देवती कर्मा 1517 मतों से आगे चल रही है। देवती कर्मा को 3267 मत प्राप्त हुए है। जबकि ओजस्वी मंडावी को 1750 मत प्राप्त हुए है। 333 मत नोटा के खाते में गए हैं।