दंतेवाड़ा उपचुनाव-कॉंग्रेस जीत की ओर…देवती कर्मा 6000 से अधिक वोट से आगे

Shri Mi
1 Min Read

दंतेवाड़ा-दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मुख्य मुकाबला बीजेपी की ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बीच है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। मतगणना के लिए 14 कमरों में 14 टेबल लगाए गए हैं। 20 राउंड में मतगणना के परिणाम आने हैं। इसके लिए 400 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल पर 800 से अधिक जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए हैं।दोपहर 12 बजे तक इलैक्शन कमीशन से मिली जानकारी के अनुसार कॉंग्रेस की देवती कर्मा 6101 मतो से आगे चल रही है।दोपहर बारह बजे तक इलैक्शन कमीशन से मिली जानकारी के अनुसार—-सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

अजय नाग-Nationalist Congress Party-1106

ओजस्वी मंदावी-बीजेपी-18233

देवती कर्मा-इंडियन नेशनल कॉंग्रेस-24334

भीमसेन मंदावी-सीपीआई-2143

सुजीत कर्मा-Janta Congress Chhattisgarh (J)-523

हेमंत पोयाम-BSP-521

बल्लु राम भवानी-Aam Aadmi Party-752

योगेश मरकाम-Gondvana Gantantra Party-883

सुदरू राम-Independent-829

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close