कांकेर नगर पालिका में ये वार्ड हुए रिजर्व, कलेक्टर ने पूरी कराई आरक्षण की प्रक्रिया

Shri Mi
1 Min Read

कांकेर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के.एल. चौहान ने जिले के नगरीय निकाय के वार्डों का आरक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष एवं पार्षदों के उपस्थिति में आयोजित किया गया। नगर पालिका कांकेर के वार्डों का सबसे पहले आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने प्रारंभ किया, जिसमें अलबेलापारा वार्ड में अनुसूचित जनजाति महिला, उदय नगर वार्ड में अनारक्षित महिला, शिव नगर वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, माहुरबंदपारा वार्ड मेें अनुसूचित जनजाति, जवाहर वार्ड में अनारक्षित, संजय नगर वार्ड में अनारक्षित महिला, आमापारा वार्ड में अनारक्षित, शीतलापारा वार्ड में अनारक्षित, श्रीरामनगर वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग, भंडारीपारा वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, महादेव वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग, मांझापारा वार्ड में अनारक्षित, सुभाष वार्ड अनुसूचित जाति महिला, अन्नपूर्णापारा वार्ड में अनारक्षित, एमजी वार्ड में अनुसूचित जनजाति, शांति नगर वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग, कंकालिनपारा वार्ड में अनारक्षित, बरदेभाठा वार्ड में अनुसूचित जनजाति, अघन नगर वार्ड में अनारक्षित महिला, जनकपुर वार्ड में अनुसूचित जाति और राजा पारा वार्ड में अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षण किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close