मजबूती का नाम महात्मा गांधी…बापू के जीवन पर डाला जाएगा प्रकाश…आयोजन में शामिल होंगे दिग्गज वक्ता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर—-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देष में 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रदेश मुखिया  भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर बिलासपुर में भी स्थानीय लखीराम आडिटोरियम में मजबूती का नाम महात्मा गांधी विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
                      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय और जिला महामंत्री अनिल चौहान ने बताया कि मजबूती का नाम महात्मा गांधी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय लखीराम आडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 3 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे से किया जाएगा। वक्ता के रूप में प्रोफेसर प्रदीप कांत चौधरी दिल्ली विष्वविद्यालय , डाॅ. रागिनी नायक प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदीप शर्मा सलाहकार मुख्यामंत्री छत्तीसगढ़ शासन महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डालेंगे।
              कार्यक्रम में  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। चंदन यादव रायपुर से वक्ता अतिथियों के साथ बिलासपुर पहुंचेगे। कार्यक्रम के बाद चंदन यादव रायपुर के लिए रवाना होंगे। अपने एक दिनी प्रवास के दौरान चंदन यादव जिला और शहर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
                अभय नारायण और अनिल ने बताया कि विचार संगोष्ठी में गांधी विचारधारा के चिंतकों के अलावा कांग्रेस विधायक पूर्व विधायक, सासंद पूर्व सांसद प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों समेत जिला और शहर कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद मौजूद रहेंगे।
close