सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान पर रोक….फिट इंडिया टीम का शहर भ्रमण…बताया प्लास्टिक उपयोग से करें परहेज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर— राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के संयुक्त अभियान में फिट इंडिया प्लागिंग रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंकर्स और शहर के समाज सेवी संगठनों समेत निगम अधिकारी, कर्मचारियों और आम जनता ने भाग लिया। सभी ने अलग अलग अलग 6 रूट में दौड़ लगाकर प्लास्टिक एकत्रित किया। साथ ही प्लास्टिक उपयोग नहीं किए जाने को लेकर जनता को जागरूक भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                          फिट इंडिया प्लानिंग कार्यक्रम के अतिथि मेयर किशोर राय ने कहा कि 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई। आज गांधी जी की 150वीं जयंती पर प्लास्टिक उपयोग नहीं करने कि बात को हमें गंभीरता से साथ लेना है। प्रकृति को प्लास्टिक से सबसे ज्यादा नुकसान है । हम सबको घर और आस-पास रहने वाले लोगों को जागरूक करना होगा। लोगों को समझाना होगा कि प्लास्टिक कैरीबैग उपयोग दैनिक जीवन से दूर रखें।
                                          कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने कहा कि गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधी की सत्य पर मेरा प्रयोग को हम सबको पढ़ना और आत्मसात करना होगा। कलेक्टर ने स्वच्छता और प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि शहर में सामुदायिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है। इस दिशा में जन जागरूकता की जरूरत है। धूम्रपान के साथ पान गुटखा के उपयोग पर लोग खुद पर अंकुश लगान की जरूरत है।
                     निगम  कमिश्नर प्रभाकर पांडे  ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता और सफाई के क्षेत्र में लगातार साकारात्मक प्रयास कर रहा है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि घर, मोहल्ले और आसपास स्वच्छता रखने के साथ प्लास्टिक उपयोग से परहेज करें।
             फिट इंडिया प्लागिंग की सभी टीम को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अलग अलग टीमों ने 6 रूट पर जाकर प्लास्टिक एकत्रित किया। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में एसबीआई, केनरा बैंक सहित विभिन्न बैंकों की टीम, विभिन्न समाजसेवी, मोहंती स्कूल के छात्र-छात्राएं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, पार्षद चंद्र प्रकाश वाजपेई, एमआईसी सदस्य श्याम साहू समेत निगम की टीम और शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
close