प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जम्बो टीम का एलान…अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा…पार्टी गाइड लाइन सबके लिए अनिवार्य

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग  ने नई कार्यकारिणी का एलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने अपनो जम्बो कार्यकारिणी में 51 अधिवक्ताओं को शामिल किया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के कमोबेश सभी जिलों के सक्रिय कांग्रेस अधिवक्ताओं का ध्यान रखा गया है। सूची जारी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सम्मानित सदस्य कांग्रेस कमेटी के सिद्धान्तों और नीतियों के अनुसार काम करेंगे। मीडिया में बयान देने से पहले पार्टी गाइड लाइन को नजरअंदाज नहीं करेंगे। बयान देने से पहले अध्यक्ष को जरूर संज्ञान में लेंगे।
                        प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने अपनी कार्यकारिणी की जम्मो टीम की सूची को जारी कर दिया है। सूची में उपाध्यक्ष के पद पर सात, महामंत्री पद पर 6 सचिव के लिए 5 संयुक्त सचिव पद पर 16, बाकी 18 सदस्योंको कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
           संदीप दुबे ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. देवा देवांगन रायपुर, कौशल किशोर सिंह दुर्ग, राजेश दुबे अंबिकापुर, अजीज कुरैशी महासमुंद, प्रदीप राजगीर तथा चंद्र प्रकाश जांगड़े को नियुक्त किया गया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष जसराज प्रीत बल रायपुर को बनाया गया है।
                                प्रभारी महामंत्री शिवेश सिंह दुर्ग को बनाया गया है। कार्यालय महामंत्री मोहन लाल निषाद रायपुर, महामंत्री पद पर ही सुनील गोस्वामी कांकेर, रूपेश दुबे राजनांदगांव, राकेश धर दीवान धमतरी और आलोक कुमार दुबे जगदलपुर बनाया गया है। सचिव पद पर राजेश सिंह ठाकुर, नंदकुमार पटेल रायपुर, सुशोभित सिंह बिलासपुर, धीरेंद्र पांडे तथा हेमंत दिग्रस्कर बिलासपुर नियुक्त किये गए हैं।
                        संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी मो. फिरोज खान रायपुर, दीपक जैन बिलासपुर, स्मिता जैन रायपुर, शमीम रहमान रायपुर, ओम प्रकाश शर्मा दुर्ग, दल्लू सिंह ठाकुर बिलासपुर,  सोनल गुप्ता भिलाई, ए.एन. पांडे सूरजपुर, पूजा मोंगरी दुर्ग, राजेंद्र पांडे रायगढ़, राजेश राठौर पाली बिलासपुर, मनोज राठौर कोरबा, संजय विश्वकर्मा भिलाई और सुरेंद्र सिंह राजपूत बिलासपुर को दी गयी है।
                             कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष भारत, कमरुल हक, भरत डेब्रा बिलासपुर, कहकशां दानी रायपुर, जूही जायसवाल कोरबा, नरेंद्र दुबे महासमुंद, रजनी शर्मा महासमुंद, विजय दास बस्तर, अर्चना त्रिपाठी रायपुर, उषा चंद्राकर बिलासपुर, अमित शर्मा रायपुर ,मोनिका सिंह भिलाई, आनंद गुप्ता बिलासपुर, ललित जांगड़े, विकास श्रीवास्तव बिलासपुर, परवेज अख्तर राजनांदगांव, विक्रम दीक्षित तथा कृष्णा देवांगन बिलासपुर शामिल किया गया है।
                         प्रदेश कांग्रेस विधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया है कि प्रभारी मंत्री शिवेश सिंह सभी को पृथक से निर्देश जारी करेंगे। नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को कांग्रेस के सिद्धांतों का अनुशरण करने और अनुशासित रूप  से कार्य करने को कहा गया है।
close