दो मोटरसायकल और चार चोर पकड़़ाए…पूछताछ के बाद चारो पहुंचे जेल..चोरी की गाड़ी से ले रहे थे हवापानी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—. दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस की असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन कार्रवाई से अपराधिक तत्वों में खलबली है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार बाइक चोर समेत एक एक्टिवा और मोटर सायकल को जब्त किया है। दोनों ही मामलों में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अलग अलग थाने में दर्ज भी था। चेकिंग के दौरान कागजात नहीं दिखाए जाने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी कबूल किए जाने पर जेल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दशहरा पर्व के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस को चोरी की एक्टिवा और मोटरसायकल से फर्राटा भरते चोरी के चार आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म  कबूल किया। इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया है।

                   ओपी शर्मा ने बताया कि कोनी थाना क्षेत्र निवासी फगनी बाई मानिकपुरी ने 2 अक्टूबर को कोनी थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि पेट्रोल पम्प किसी ने उसकी एक्टिवा को पार कर दिया है। एक्टिवा का नम्बर सीजी 10 एआर 0659 है। इसी दौरान पुलिस कप्तान ने आदेश जारी किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। कोनी पुलिस ने चकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को एक एक्टिवा को लापरवाही के साथ फर्राटा भरते देखा। थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने युवकों से गाड़ी कागजात दिखाने को कहा । लेकिन युवकों ने असमर्थता जाहिर की। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने स्वीकार किया कि एक्टिवा को छोटी कोनी पेट्रोल पम्प के सामने से पार किया है।

                                         दोनों युवकों में से एक ने अपना सनी ऊर्फ  सौरभ राजपूत पिता स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद राजपूत उम्र 27 साल निवासी बस्तर होना बताया। सौरभ ने जानकारी दी कि वह इस समय अम्बा टावर पोस्ट आफिस के सामने रहता है। जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम विनय जांगडे पिता भागवत जांगड़े उम्र 27 साल निवासी पत्रकार कालोनी थाना सिविल लाइन का रहने वाला बताया। दोनों ने जानकारी दी है कि पहले तो एक्टिवा को बेचने का प्रयास किया। लेकिन कागजात नहीं होने से गाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा। इसके बाद हमने सिरगिट्टी निवासी अब्दुल अमीर पिता अब्दुल सलीम से सम्पर्क किया। अब्दुल ने पहले तो नम्बर प्लेट निकाला। इसके बाद गाड़ी को काली रंग के स्टीकर से लैमिनेट कर दिया। पूछताछ के तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

                        ओपी शर्मा ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने चोरी की हीरो होन्डा मोटर सायकल से फर्राटा भर रहे युवक को पकड़ा गया है। पकड़े जाने पर युवक अपना नाम दिल कुमार सूर्यवंशी पिता सुन्दरलाल सूर्यवंशी होने की जानकारी दी। दिल कुमार ने बताया कि वह आवासपारा थाना सिरगिट्टी में रहता है। पुलिस के मांगे जाने पर वह गाड़ी की कागजात को पेश नहीं कर सका। जांच पड़ताल के दौरान गाड़ी किसी रिशीकांत पिता आरके सिंह निवासी अकलतरा जांजगीर जिला का होना पाया गया। थाना प्रभारी अकलतरा से सम्पर्क करने पर पाया गया कि मोटरसायकल चोरी की शिकायत दर्ज है।

                                 इस प्रकार चारो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

close