पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट…फिर झूल गया फांसी के फंदे पर…पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद…मर्ग कायम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर —(टेकचंद कारड़ा)- —   मानसिक रोगी पति ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूल गया। इसके पहले पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा। तखतपुर पुलिस ने जानकारी और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी का है।
                     पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार जूनापारा चौकी क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की पत्नी से वाद विवाद हो गया। इसी बीच आपा खोते हुए सीताराम यादव पिता खोरबहरा यादव ने पत्नी सैलन बाई को मौत के घाट उतार दिया। सीताराम ने वाद विवाद के बीच क्रोध मेें आकर पत्नी सेलन बाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट पहुंचने पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी।
              पुलिस के अनुसार मानसिक रोगी सीताराम यादव की उम्र 55 वर्ष है। बीती रात खाना खाते समय पत्नी से विवाद हो गया था। नाराज पत्नी खाना खाने के  बाद  सोने गयी। इस बीच दोनों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। जब पत्नी सोने चली गयी तो मानसिक रोगी सीताराम यादव ने  पत्नी सेलन बाई यादव उम्र 48 वर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सेलन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
                            इसके बाद सीताराम भी फंदा बनाकर फंदे पर झूल गया। मामले की जानकारी मृतक सीताराम के चचेरा भाई दयाराम ने सुबह थाना पहुंचकर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सैलन बाई को खटिया पर मृत पाया गया। जबकि सीताराम का शरीर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएण के लिए भेज दिया है। इसके साथ मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close