बिलासपुर—सामाजिक कार्यों में आम आदमी की सहभागिता जरूरी है। हमारे देश में कई ऐसी समस्यायें हैं जिसे जन-जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। हमें सकारात्मक सोच के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को निभाना होगा। सामाजिक चेतना से देश में परिवर्तन आ सकता है। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने चौकसे महाविद्यालय में युवा मंडल एवं चौकसे इंजीनियरिंग महाविद्यालय के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में कही।
नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रगति के लिए हमें बेटियों को पढ़ाना होगा। उन्हें जन्म से पहले भू्रण हत्या से बचाना होगा। यह कार्य सरकार अकेले नहीं कर सकती। इसमें नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्री युवा मंडल का पाजिटिव प्लस जैसी संस्थायें सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक दायित्वों के कार्य कर रही है। इसी से सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है।
अग्रवाल ने कहा कि हमारे समाज में लड़कियों के प्रति जो सोच है उसे बदलना होगा। भ्रुण हत्या से कई राज्यों में लड़कियों का प्रतिशत कम हो गया है। जिससे लड़कों को शादी के लिए दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सामाजिक संरचना में आर्थिक दायित्व के कार्य पुरूष और पारिवारिक दायित्व महिलाओं के जिम्मे था। जिसके कारण पुरूष प्रधान समाज की संरचना बनी। अब उस संरचना में बदलाव आ रहा है। बेटियां पढ़ाई में अव्वल हैं।हर कार्यों को बेहतर ढंग से करती हैं। बेटी को पढ़ाकर सक्षम बनाना आवश्यक है। अब लड़के भी पढ़ी-लिखी लड़कियां चाहते हैं। सकारात्मक सोच से समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकसे महाविद्यालय के आशीष जायसवाल, पलक जायसवाल सहित भारी संख्या में छात्र-छात्रायें और श्री युवा मंडल के राहुल पारिख एवं उसके पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ से जुड़े पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पत्रकारिता, साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को उनके कार्यों के लिए श् अग्रवाल ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।