दो परिवार में खूनी संघर्ष…खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद…खूनी से लथपथ फरियादी पहुंच गए थाना..मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)–-तखतपुर थाना क्षेत्र के पकरिया में खेत की मेड़ विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग लहुलुहान हो गए हैं। यादव परिवार के सदस्यों को गंभीर चोट पहुंची है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। तीनों घायलों को मुलायजिा के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। 112 के सहयोग से दो अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है।
                         तखतपुर थाना क्षेत्र के पकरिया में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की खबर है। विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोट आयी है। सूत्रों के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया निवासी समय लाल यादव उम्र 55 वर्ष का खेत के नीचे बलराम पाल का खेत है। शुक्रवार की सुबह खबर मिली कि किसी ने बलराम पाल के खेत की मेड को काट दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही बलराम पालसरजू यादव परिवार के साथ गाली गलौच करने लगा।
                     गाली गलौच की जानकारी मिलने पर समय लाल और उसका परिवार घर के पास सरजू को समझाने का प्रयास किया उसने खेत की मेड़ को नहीं काटा है। बावजूद इसके सरजू मानने को तैयार नहीं हुआ कि समय लाल के परिवार ने खेत की मेड़ से छेड़छाड़ नहीं किया है। इसी बीच बलराम पाल ,सरजू, बुधरु, विनोद, महेश्वरी, बिम्लेशवरी ,माना, प्रमोद एकजुट होकर यादव परिवार पर हमला कर दिया।
                यकायक हुए हमले में परमेश्वर, समय लाल, जगरौतीन बाई यादव और बेटी गायत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। डंडे की वार समयलाल के सिर पर गंभीर चोट पहुंची। भरपूर हमले से समयलाल का सिर फट गय। खून निकलने लगा। समयलाल की पत्नी जगरौतीन बाई हमला के बाद घर में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। हमला के बाद खून से लथपथ समयलाल अपनी घायल बेटी गायत्री और पत्नी जगरौतिन बाई को घर छो़ड़कर जान बचाकर दोनों घायल बेटों के साथ थाना तखतपुर पहुंचा।
               समय लाल और उसके बेटों ने मामले की जानकारी तखतपुर थाना को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को मामला दर्ज कर तीनों घायलों को तत्काल मुलाहिजा के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। 112 को सूचना देकर पकरिया से दो अन्य घायलों को भी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
close