अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई…लाखों रूपयों की हुई वसूली…कई लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के नगर संभाग-तोरवा ने अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इसके साथ राजस्व वसूली का दबाव बनाया। अभियान के तहत 198 उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच पड़ताल भी हुई।
                           नगर (वृत्त) बिलासपुर कार्यपालन यंत्री संभाग-पूर्व तोरवा की टीम ने सघन अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने तोरवा, लिंक रोड और सिरगिट्टी जोन में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बकायादारों से राजस्व वसूली की है। अवैध से विद्युत चोरी करने वालों  के खिलाफ कार्रवाई भी की है ।
               संभागीय टीम ने 198 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन की जांच पड़ताल कर 11 उपभोक्ताओं को डायरेक्ट हुकिंग करते  पाया गया है। बिजली विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं किया था। ऐसे लोगों का विभाग ने कनेक्शन काट था। टीम ने पाया कि उपभोक्ताओं ने काटे गए कनेक्शन को जोड़ लिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गयी है।
                 जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि 14 उपभोक्ताओं का कनेक्शन निर्धारित अवधि में बकाया बिल जमा नहीं किए जाने के कारण काटा गया है। 39 उपभोक्ताओं से 6 लाख से अधिक राशि की वसूली की गयी है। मामले में बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ने बताया कि बिजली बिल भुगतान नहीं करने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ नियमित रूप से सघन अभियान लगातार चलाया जाएगा।
TAGGED: ,
close