गांधी पदयात्राः मधुबन से मस्तूरी तक कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा…दिग्गज नेताओं ने बांटा हैण्डबिल…बताया गांधी को प्रासंगिक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के कोने कोने में महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी मस्तूरी से लेकर बिलासपुर में भी ब्लाक स्तर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया। लोगों ने बढचढ़कर पदयात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने गांधी और सरकार के संदेश को जन जन तक पहुंचाया।
                    प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 ने ब्लाक प्रमुख अरबिन्द शुक्ला की अगुवाई में गांधी विचार पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसी रघुपति राघव राजा राम गाया। गांधी जी के संदेश को जनता जनार्दन को दिया। पदयात्रा का आगाज गांधी चौक से शुरू होकर जगमल चौक में सभा के रूप में खत्म हुई। इसके पहले सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी को माला फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने  महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
             पदयात्रा गांधी चौक से प्रारम्भ होकर मधुबन रोड, नारियल कोठी,दयालबंद चौक होते हुए जगमल चौक में समाप्त हुई । इस दौरान कांग्रेसियों ने एक छोटे सभा को संबोधित भी किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने हैंडबिल के माध्यम से गांधी के विचारों को जनजन तक पहुंचाया। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की योजनाओं के बारे में भी बताया।
                                    सभा में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज कहीं ज्यादा प्रासंगिक हैं। ब्लाक 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा सत्य और अहिंसा पर चलकर ही देश मे अमन  चैन को स्थापित किया जा सकता है। भारत में अंहिसा का कोई स्थान नहीं है।महात्मा गांधी ने अंहिसा के दम पर ही देश को आजाद कराया। पदयात्रा को विजय पांडेय,महेश दुबे,शैलेन्द्र जायसवाल, ऋषि पांडेय ने भी सम्बोधित किया। बैजनाथ चन्द्राकर,शेख गफ्फार,सीमा पांडे, वाणी राव,महेश दुबे,रामशरण यादव,कृष्ण कुमार यादव,विजय पांडेय,अशोक अग्रवाल,शेख नजीरुद्दीन,राकेश शर्मा,मनोज तिवारी,अशोक भंडारी,जुगल किशोर गोयल,धर्मेश शर्मा,ऋषि पांडेय,सीमा सोनी,जुगल किशोर गोयल,शैलेन्द्र जायसवाल,जसबीर गुम्बर,शहजादी कुरैशी,सुबोध केसरी,तरु तिवारी,दीपांशु श्रीवास्तव,राजू खटीक भावेन्द्र गंगोत्री,,कमलेश दुबे,यतीश गोयल,अनिल पांडेय,करम गोरख,मोहन गोले,बबिता दुबे,दुर्गा मिश्रा,रेखा तांडी, अफरोज खान,मंजू त्रिपाठी,के के तिवारी,दिनेश सीरिया,चंदन बैस,सन्दीप बाजपेयी,नीलेश मंडेवार,बंटी गुप्ता,अमीन मुगल,विक्की आहूजा,शंकर कश्यप,शंकर यादव,जिनेश जैन,प्रखर सोनी,वैभव शुक्ला, अनूप कश्यप समेतसैकड़ों कांग्रेसी पदयात्रा में शामिल हुए।
 मस्तूरी में भी जन जन तक गांधी और भूपेश का संदेश
                               मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र में दो अलग-अलग ब्लाक सीपत और मस्तुरी में भी गांधी विचार पदायात्रा का आयोजन किया गया। अच्छी खासी संख्या में कांग्रेसियों ने पदयात्रा में शामिल होकर सफल बनाया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हैण्डबिल का वितरण कर गांधी के संदेशों के साथ सरकार की उपलब्धइयों को जन जन तक पहुंचाया। सीपत ब्लाक में गांधी पदयात्रा का आगाज सीपत के गतौरा से किया गया। सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी की गांधी विचार पद यात्रा पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ,प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि कुमार श्रीवास ,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, संतोष दुबे, अमीरअली विरानी , दुबे सिंह कश्यप, चित्रकांत श्रीवास वीरेन्द्र शर्मा, बूटन पाटनवार ,कृष्ण कुमार राठौर पदाधिकारी की मौजूदगी में हुई।
                        मस्तुरी ब्लाक में पदयात्रा का आगाज जयरामनगर से किया गया। पदयात्रा में छोटे बड़े सभी चेहरों ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया , सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रवि कुमार श्रीवास , संतोष दुबे ने पदयात्रा की सभा को संबोधित भी किया। पदयात्रा में विशेष रूप से ब्लाक अध्यक्ष शंकर यादव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजकुमार अंचल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कौशल पाण्डेय,जिला महामंत्री मनोहर कुर्रे, रघुराज पाण्डेय, लखन टण्डन , रामेश्वर साहू , राजेश्वर भार्गव, करूणा डूंग डूंग , दामोदर कांत, देवेन्द्र कृष्णन समेत कई लोगों ने शिरकत किया।
close