कांग्रेस नेता ने मांगा महामाया से आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA

IMG-20151017-WA0007बिलासपुर— पदयात्रा के बाद आज कांग्रेसियों ने मंदिरों में जाकर माता रानी से आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत और कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने महामाया के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने माता से प्रदेश की खुशाली की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री के समर्थक भी भारी संख्या में उपस्थित थे।

                             पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरण दास महंत ने आपने साथ नेता विजय केशरवानी के साथ माता महामाया के दरबार में मत्था टेका। प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंत्री चरणदास ने बताया कि हमने प्रदेश के लिए किसानों गरीबों की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का  रवैया कुछ इस तरह है कि जैसे सोची समझी रणनीति के तहत किसानों और गरीबों को प्रदेश से भगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सूखा से जूझ रहा है लेकिन रमन सरकार का राहत कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इससे जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री संवेदनहीन हो चुके हैं।

                        विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस की पदयात्रा से किसानों को न्याय मिला है। पदयात्रा के बाद किसान गरीब कांग्रेस के साथ सड़क पर आंदोलन करेंगे। प्रदेश सरकार के भ्रष्ट नीतियों का सड़क से संसद तक विरोध करेंगे।

close