RSS का विजयादशमी उत्सव,संघ का काम है राष्ट्रभक्ति और सेवा-सुकुमार

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर के छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला में विजयादशमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार सांय 5 बजे से शुरू हुआ। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने शाला प्रांगण में पथसंचलन, विभिन्न योग मुद्राएं, दंड प्रहार, पदविन्यास और घोष वादन किया, जिसे देखने के लिए बिलासपुर शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना इसके प्रथम सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम पंत हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी पर की थी। जिसके उपलक्ष्य में संघ प्रत्येक वर्ष विजयादशमी का उत्सव मनाता है।

विजयादशमी उत्सव के मुख्य वक्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सक्षम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुकुमार ने वक्तव्य देते हुए कहा कि देश की उपासना ही श्रेष्ठ कर्म है। जिसे देश के प्रत्येक नागरिक को पूरे तन-मन से करना चाहिए। आज पूरा विश्व भारत पर भरोसा कर रहा है। संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है।

विजयादशमी पर्व हमें बताता है कि ताकत का दुरुपयोग करने वाले का विनाश निश्चित है। हमें देश के प्रत्येक व्यक्ति के सुख की चिंता करनी चाहिए। श्रीराम चंद्र धर्म के साथ थे इसलिए उनके साथ पृथ्वी के समस्त प्राणी थे और उन्हें रावण जैसे महाबलशाली व्यक्ति पर विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा संघ का काम राष्ट्रभक्ति और सेवा करना है।

विजयादशमी उत्सव में बिलासपुर विभाग संघचालक काशीनाथ गोरे, नगर संघचालक रणवीर सिंह मरहास और सक्षम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुकुमार मंचासीन रहे।
विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया, सह प्रान्त प्रचारक नारायण नामदेव, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल डागा, सह विभाग संघचालक डॉ. विनोद तिवारी, जिला संघचालक बसंत अंचल, सह जिला संघचालक प्रदीप शर्मा, बिलासपुर सांसद अरुण साव एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक अमर अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close