बैलेट और अप्रत्यक्ष चुनाव का पुरजोर विरोध…भाजपा नेताओं का प्रदर्शन…बताया अपनी नाकामियों से डर गयी सरकार

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जंग का एलान किया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं ने नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव का विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बैलेट से चुनाव कराने का फैसला किसी गंभीर साजिश का होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिला भाजपा नेताओं ने बुधवार को विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल नाम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन दिया। साथ ही निवेदन किया कि सरकार के तुगलकी अध्यादेश को अनुमति नहीं दी जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         भाजपा ने आज प्रदेश स्तर पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले का विरोध किया है। साथ ही मेयर और अध्यक्ष चुनाव को अप्रत्यक्ष किए जाने का भी विरोधि किया है। बुधवार को बिलासपुर में विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं ने भुपेश सरकार के खिलाफ जमकर भाषणबाजी की।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कें मंशानुरूप उपसमिति ने रिपोर्ट तैयार किया है।  रिपोर्ट के अनुसार महापौर और अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष होगा। निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बदले बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। पूर्व नियोजित सिफारिशों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार इस चुनाव को ग़लत तरीके से प्रभावित करना चाहती है। चुनाव में ,त्ताबल, धनबल और बाहुबल का जमकर इस्तेमाल होगा।

                     भाजपा जिला अध्यक्ष नेता रजनीश सिंह, मेयर किशोर राय समेत अन्य वक्ताओं ने भी धरना को संबोधित किया। नेताओं ने बताया कि बैलेट से चुनाव करानाॉे का मतलब समय साध्य, श्रम साध्य और यहां तक की बड़ी संख्या में कागज की बर्बादी होगी। बैलेट से चुनाव का अर्थ पर्यावरण को नुकसान पभी हुंचाना है। सारी सरकारी मशीनरी लंबे समय तक तमाम शासकीय कार्यों को छोड़ इसी में जुटी रहेगी।

                                                        रजनीश सिंह ने कहा कि राज्य गठन से अब तक महापौरों के चुनाव प्रत्यक्ष पद्धति से हुआ है। चुनाव में चाहे किसी की भी विजय या पराजय हुई हो, भाजपा ने हमेशा विनम्रता के साथ जनादेश को स्वीकार किया है। बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय सरासर गलत है। यह जानते हुए कि सरकार इवीएम से ही चुनकर आई है। यदि सरकार को इवीएम पर भरोसा नहीं है तो  इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव बैलेट से कराए।

                    मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलता से डरी हुई है। जनता को सीधे अध्यक्ष और महापौर चुनने का अधिकार मतदाताओ से छीना गया है। फैसले का भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। सत्ताधारी पार्टी हिंसा और अन्य उपायों का सहारा लेकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। बैलेट से चुनाव होने पर बूथ कैप्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। यह जानते हुए कि निकायों में दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं है। इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि खरीद-फरोख्त का व्यापार जमकर फलेगा फूलेगा।

                   महापौर किशोर राय ने कहा कि नगरीय निकाय में  महापौर और अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सीधे जनता करती है। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार जनता के अधिकारों को छीनकर मेयर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों से कराना चाहती है। निश्चित रूप से आमजनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन  है।

                           धरना को  पूर्व महापौर विनोद सोनी, जोन प्रभारी महेश चंद्रिकापुरे, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, विभा गौरहा, संजय मिश्रा, प्रकाश यादव, दाउ शुक्ला, किरण सिंह, रोहित मिश्रा, पवन ठाकुर, जवाहर बांधेकर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

                          धरने का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सभापति अशोक विधानी, मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, धीरेन्द्र केशरवानी, गोपी ठारवानी, सुब्रत दत्ता, सतीश गुप्ता, जी रवि कुमार, तिलक साहू, यदुराम साहू, दीपक सिंह ठाकुर, विनोद सोनी, रामू साहू, राजेन्द्र अग्रहरि, राजेश रजक, उमेश यादव, राजेश मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, प्रवीण दुबे, मनीष अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जयश्री चौकसे, संध्या सिंह, सीमा पाण्डेय, संध्या चौधरी, रश्मि मौर्य, बबीता ताम्रकार, किरण सिंह, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, बबलू कश्यप, ईडी हेनरिक, रमेश जायसवाल, किशोर यादव, शैलेन्द्र यादव, रंगा नादम, अमरदीप बोलर, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, दाउ शुक्ला, रोहित मिश्रा, नारायण गोस्वामी, सुकांत वर्मा, कार्तिक यादव मीना गोस्वामी, राजेन्द्र भंडारी, चंदना गोस्वामी, संजय मुरारका, फैजान खान, कविता वर्मा, कंचन दुसेजा, सन्नी रजक, प्रवीण सतवानी, प्रहलाद दुसेजा, श्यामलाल बंजारे, राहुल अग्रवाल, विकास शुक्ला, छोटेलाल महिलांगे, मोहित सिंह, लक्ष्मीकांत शास्त्री, विजय यादव, बलराम हरियाणी, ओंकार केशरवानी, विष्णु सोनी, बिज्जू राव, अखिलेश यादव, रोहित कैवर्त, जवाहर बांधेकर, बलराम देवांगन, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, महेन्द्र जायसवाल, गिरधारी सिंह, मनोज सिंह, नीरज यादव, अनिल गुप्ता, हेम पाण्डेय, थानूराम साहू, रमेश, बंशीलाल साहू, मनोज कश्यप, स्वयंबर यादव, आलेख वर्मा, विरेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र जांगड़े, लखन शर्मा, आनंद कश्यप, शिवकुमार साहू, विकास सलूजा, कार्तिक यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close