कांग्रेसियों ने सीपत में किया मंथन

BHASKAR MISHRA

IMG-20151018-WA0006बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सीपत में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में किसान न्याय पदयात्रा के दूसरे चरण की गतिविधियों पर चर्चा हुई। सभी ने अपने विचार रखे। साथ ही आंदोलन को व्यापक प्रचार प्रसार के मद्देनजर विचार मंथन भी किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने पहले चरण की पदयात्रा को लेकर भी मशविरा किया। सफलता के लिए एक दूसरे को बधाई भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          सीपत में आज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर दूसरे चरण की किसान न्याय पदयात्रा की रणनिती तैयार की। इस दौरान कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान पदयात्रा के लिए तैयार पूर्व निर्धारित रूप पर चर्चा पर लोगों ने मंथन किया। पदयात्रा के दौरान सभा आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने पदयात्रा के दौरान व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की बात कही। मालूम हो कि जिला कांग्रेस कमेटी की पहले चरण की पदयात्रा कोनी से शुरू होकर तीसरे दिन बेलगहना में खत्म हुई थी। उसी दौरान सरकार ने किसानों के धान को एक नवम्बर की वजाय 16 नवम्बर से खरीदे जाने का एलान किया है। कांग्रेस इस एलान को अपनी जीत बता रही है।

                     कांग्रेस दूसरे चरण की पदयात्रा लिंगियाडीह से शुरू करेगी। पदयात्रा तीसरे दिन  यानी 27 अक्टूबर को जोंधरा में खत्म होगी। पहले दिन की पदयात्रा लिंगिंयाडीह से मोहरा,दसरे दिन सीपत से जयरामनगर और तीसरे दिन की यात्रा पचपेंढ़ी से शुरू होकर जोंधरा में खत्म होगी। इसके बाद तीसरे चरण की पदयात्रा 5 नवम्बर से तखतपुर से शुरू होगी।

                         सीपत में आयोजित आज की बैठक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंन बताया कि यात्रा में हमेशा साथ रहेंगे। किसी प्रकार की परेशानियों से निपटने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था पूरी कर ली गया है। लहरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पदयात्रा का निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। प्रदेश सरकार इस यात्रा से काफी डरी हुई है। कांग्रेस को किसानों से मिल रहे लगातार समर्थन के चलते प्रदेश सरकार अन्दर तक हिल गयी है। जल्द ही हमारी अन्य मांगो पर भी सरकार कदम उठाएगी।

                           बैठक के दौरान मस्तूरी कांग्रेस नेता विरेन्द्र शर्मा और पिनाल उपवेजा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान दुबे कश्यप,मनोहर कुर्रे,झगर सुर्यवंशी,रवि श्रीवास,चित्रकान्त आदि महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।

close