करवा चौथ पर बांटा गया गुलाब का फूल…पुलिस प्रशासन का विशेष अभियान…कप्तान ने कहा…जिन्दगी..हमारी भी जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर– बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों को पुलिस ने गुलाब का फूल भेंटकर जागरूकता का संदैेश दिया। इल दौरान पुलिस प्रशासन ने बताने का प्रयास किया हेलमेट पहनना कितना जरूरी है। घर में पत्नी और परिवार के सदस्यों को बाहर गए सदस्यों का हमेशा इंतजार रहता है। कम से कम उनकी खुशी और सुरक्षित घर पहुंचने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। करवा चौथ पर आयोजित पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान शहर में चर्चा का विषय है।

                करवा चौथ के दिन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बाइक चालकों को सुरक्षा और जागरूक रहने का संदेैश दिया। पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए हेलमेट पहनकर बाइक राउडिंग करने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। बिना हेलमेट फर्राटा भरने वालों को ना केवल समझाया बल्कि हेलमेट की उपयोगिता की जानकारी दी। पुलिस ने संदेश दिया कि सुरक्षित जीवन ही करवा चौथ की सफलता है। इसके लिए हमें अपनी जिन्दगी की रक्षा खुद करना होगा।

             इस दौरान यमराज के वेश में पुलिसकर्मी वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेममेट के महत्व को समझाते नजर आए। अभियान की शुरुआत नेहरू चौक से हुई। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल समेत सभी आलाधिकारियों ने गुलाब का फूल भेंटकर खुशहाल जिन्दगी बनाने का संदेश दिया।

                                             पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि समय समय पर पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन होते रहे हैं। कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती है।

                 पुलिस कप्तान ने बताया कि आज करवा चौथ है। पत्नियां अपने पति की सुरक्षित जिन्दगी के लिए व्रत रखती है। हमने त्योहार के महत्व को समझते हुए अधिकारियों और जवानों के साथ बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के बीच पहुंचकर गुलाब का फूल बांटा है। इसके साथ ही संदेश देने का प्रयास किया है कि जिन्दगी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पत्नियों की ही नहीं बल्कि हमारी भी है।

               अभियान के दौरान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों को बताया गया। बताया गया कि हादसा कभी भी और कहीं भी हो सकता है। जरूरी है कि हम यातायात के नियमों का पालन करें। यमराज के वेश धारण किए पुलिस जवान ने सबको गुलाब देकर बताया कि जीवन अनमोल है। अनमोल जिन्दगी को बचाने हमें ना केवल यातायात नियमों का पालन करना होगा बल्कि बिना हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने से तौबा करना होगा।

                             पुलिस प्रशासन ने गुलाब का फूल देने का अभियान नेहरू चौक से शुरू किया। महामाया चौक, सीपत चौक, सत्यम चौक होते हुए शहर के प्रमुख चौक पर पहुंचकर गुलाब भेंटकर लोगों को नियमों की जानकारी दी। अभियान में  पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल एडिशनल एसपी ओपी शर्मा एडिशनल एसपी ग्रामीण संजय ध्रुव एडिशनल एसपी ट्रैफिक रोहित बघेल समेत पुलिस के आला अफसर और कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे।

close