परिजनों का आरोप…भाजपा नेता को बचा रही पुलिस…महामंद चौक पर दिया धरना..ढाई घण्टे बाद चक्काजाम बहाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम, छात्रा द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामलाबिलासपुर– चरित्र पर कीचड़ उछाले जाने से परेशान छात्रा की आत्महत्या के प्रयास के बाद परिजनों का गुस्सा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग करते हुए महमंद सड़क को जाम कर दिया। जिसके चलते घंटो यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।

                       जानकारी हो कि तीन दिन पहले तोरवा थाना क्षेत्र दो मुहानी में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र ने फिनायल पीने से पहले एक सुसाइड पत्र भी लिखा। छात्रा ने सुसाइड पत्र में भाजपा नेता बिज्जु राव पर छेड़छाड़ के साथ अन्य बदमाशोेें अनिल निषाद, मोनू निषाद, नसीब निषाद और छोटू निषाद को बचाने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि बिज्जु राव उसके खिलाफ पुलिस से झूठी शिकायत करने के अलावा सोशल मीडिया में बदनाम करने का षड़यंत्र रचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            यद्यपि पुलिस प्रयास से छात्रा को बचा लिया गया है। लेकिन हालत अभी भी गंभीर है। लेकिन परिजनों में बिज्जु राव के प्रति लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की शाम महमंद चौक को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बन्द कर दिया। इसके पहल दोपहर को पीड़ित छात्रा के परिजन पुलिस कप्तान से मिलकर चरित्र हनन के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग की। जिला पुलिस प्रशासन ने परिजनों को बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच हो रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद नाराज परिजन अपने घर लौट गए।

                शाम होते ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महमंद चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ पहले तो जमकर नारेबाजी  की।  भाजपा नेता बिज्जू राव को बचाने का आरोप भी लगाया। करीब ढाई घण्टे तक महमंद चौक पर हाईवोल्टेज हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस को नाराज लोगों को मनाने में काफी मशक्त का सामना करना पड़ा। बाद मेें किसी तरह यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया।

Share This Article
close