रायपुर। महाराष्ट्र, यूपी और हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस की अच्छी स्थिति है। मैं स्वयं प्रचार के लिए गया था। बता दें सीएम भूपेश बघेल बीते दिनों चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए थे।CM भूपेश ने कहा कि आज हरियाणा के पलवल में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी करण सिंह दलाल के पक्ष में आयोजित प्रचार सभा को सम्बोधित किया।चाहे कुरुक्षेत्र का मैदान हो या फिर पानीपत की लड़ाई, हरियाणा सदैव से बुराई के खिलाफ रण की भूमि रहा है।जनता अब अन्याय के खिलाफ उठ खड़ी हुई है।कांग्रेस की जीत होगी।
इस दौरान उन्होंने मंत्री कवासी लखमा के बयान को लेकर कहा कि जब भगवान पूजा-अर्चना से ही प्रसन्न हो जाते हैं, तो जानवरों की बलि नहीं देना चाहिए। फिर भी कुछ लोग देते हैं, उनको समझाया जाएगा।
गौरतलब है कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए अपने गांव के लोगों को अश्वासन दिया है कि वे गृहग्राम नागारास में एक बार फिर भैंस की बलि प्रथा को शुरू करवाएंगे।
आज हरियाणा के पलवल में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी करण सिंह दलाल के पक्ष में आयोजित प्रचार सभा को सम्बोधित किया।
चाहे कुरुक्षेत्र का मैदान हो या फिर पानीपत की लड़ाई, हरियाणा सदैव से बुराई के खिलाफ रण की भूमि रहा है।
जनता अब अन्याय के खिलाफ उठ खड़ी हुई है।
कांग्रेस की जीत होगी। pic.twitter.com/Rp7fJ0XyS3— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 18, 2019