पढ़िए निगम चुनाव घमासान-कई नए दावेदार भी किस्मत आजमाने की तैयारी में..पंच- सरपंच और पुराने पार्षद समेत मैदान में होंगे निर्दलीय,ये है वार्ड 46 से 50 तक के संभावित प्रत्याशी,देखे सूची

Shri Mi
11 Min Read

बिलासपुर—-विधानसभा लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव ने भी दस्तक दे दिया है। एक डे़ढ़ महीने बाद आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। खासकर 13 नगर निगम बिलासपुर में आरक्षण निर्धारण के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में भी चुनावी सुगबुगाहट देखने को मिल रहा है । बिलासपुर निगम क्षेत्र विस्तार के बाद मतदाताओं में समय से पहले संभावित प्रत्याशियों के नाम जानने की दिलचस्पी भी बढ़ गयी है। स्मार्ट सिटी बनने और सीमा विस्तार के बाद बिलासपुर नगर निगम का पहला चुनाव होगा। एक नगर पालिका,दो नगर पंचायत समेत 15 ग्राम पंचायतों के शामिल होने से बिलासपुर नगर निगम की ना केवल आबादी बढ़ी है…बल्कि क्षेत्र भी बढ़ गया है। पढ़िए सीजीवाल में निगम क्षेत्र के 1 से 70 वार्डों की चुनावी रिपोर्ट–सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस बार ना केवल निकाय चुनाव दिलचस्प होगा। बल्कि जीतने वाला पार्षद भी बहुत रसूखदार भी होगा। जीतने वाले पार्षद की नजर मेयर की कुर्सी पर भी होगी। इस बार कई क्षेत्र के ऐसे भी पार्षद निगम पहुंचेंगे जो कल तक ग्राम पंचायत की राजनीति में मंझे खिलाड़ी हुआ करते थे। अप्रत्यक्ष चुनाव होने के कारण कुछ पुराने पार्षदों की दिल धड़कन भी बढ़ गयी है। खासकर कांग्रेस के कई ऐसे पार्षद हैं जिन्होने पिछली बार चुनाव जीतकर जमकर काम किया आज उनके क्षेत्रों पर मेयर की दौड़ में शामिल बड़े नेताओं की नजर है। बहरहाल एक बार फिर हम पार्षद टिकट दावेदारों और उन क्षेत्रों की चर्चा करेंगे। जिन्हें पहली बार निगम क्षेत्र में शामिल होने का मौका मिला है।

वार्ड क्रमांक—46–गणेश नगर…अन्य पिछड़ा वर्ग

रेलवे लाइन से लगा क्षेत्र गणेश नगर निगम का सीमांत क्षेत्र है। क्षेत्र में पहलीबार फदहाखार को शामिल किया गया है। चुचुहियापारा भी वार्ड का अहम हिस्सा है। भाजपा नेता रामाराव का अच्छा प्रभाव है। सभापति अशोक विधानी भी क्षेत्र के चर्चित और प्रभावशाली नेता है। एक समय रेलवे के सभी वार्डो में कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था। आज भाजपा वार्ड में भाजपा का दबदबा है। बदली परिस्थितियों में सरकार बनने के बाद कांग्रेसियों की स्थिति बेहतर हुई है। लेकिन विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का यहां अच्छा प्रभाव है।

कांग्रेस से रेलवे परिक्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष विजय यादव टिकट के सबसे बड़े दावेदार के रूप मेैं सामने आ रहे हैं। वार्ड में उनकी सक्रियता भी है। नरेन्द्र साहू भी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने का दावा करेंगे। भाजपा से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी श्रीनिवास राव,नरेन्द्र साहू टिकट की दावेदारी करेंगे। एक दिन पहले भाजपा प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने सभी वार्ड कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों को एकजुटता के साथ प्रत्याशी चयन और चुनाव लड़ने को कहा। लेकिन गणेशनगर से डॉ.साहू चाहते हैं कि उन्हें भी चुनाव लड़ने का मौैका दिया जाए।

वार्ड क्रमांक—47— पंडित रामगोपाल तिवारी नगर…सामान्य महिला

एक जमाने में पंडित रामगोपाल तिवारी का नाम कांग्रेस के बड़े नेताओं में लिया जाता था। निधन के बाद उन्हें आज भी याद किया जाता है।  राजनैतिक योगदान को देखते हुए मोपका और लिंगियाडीह को मिलाकर वार्ड का नाम दिया गया है। इसके साथ ही लिंगियाडीह और मोपका को पहली बार निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है। लिंगियाडीह ग्राम पंचायत हमेंशा पत्र पत्रिकाओं की सुर्खियों में रहा है। क्षेत्र में मोपका गांव को भी शामिल किया गया है। यह निगम का पूर्व क्षेत्र में अंतिम वार्ड है। शिवम सिटी ,महावीर सिटी वार्ड का हिस्सा है। चन्दन आवास राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर के पीछे के हिस्से को शामिल किया गया है। धानमंडी, रोड होकर कुटी ग्राम से आगे चिल्हाटी गांव से मोपका के बाबा तालाब, मोपका चौक, रायल टाउन, अमोल विला,ओम पैलेस रामगोपाल तिवारी वार्ड में शामिल है।

लिंगियाडीह क्षेत्र में एसईसीएल कार्यालय भी है। भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान सरपंच तिलक राम साहू की पत्नी ऊषा साहू  , भाजपा जिला महिला मोर्चा की सुशीला राव चुनाव लड़ने की इच्छा हैं। सुशीला मोपका की पंच हैं। चित्ररेखा हरप्रसाद धुरी भी पार्षद के लिए भाजपा से टिकट चाहती हैं। पति पत्नी दोनों मोपका ग्राम पंचायत में पंच प्रतिनिधि हैं। कांग्रेस से चिल्हाटी ग्राम पंचायत से दो बार सरपंच रह चुके रामप्रकाश माण्डे अपनी पत्नी को मैदान में उतारना चाहते हैं। माण्डे की पत्नी भी चिल्हाटी से दो बार सरपंच रह चुकी हैं। अंजनी शर्मा भी टिकट की दावेदारी कर रही हैं। यादव परिवार से राजेन्द्र यादव अपनी साली के लिए तो मोपका के पूर्व सरंपच जितेन्द्र यादव पत्नी सुनीता के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

वार्ड क्रमांक—48–बिसाहू दास महंत नगर…सामान्य महिला
                                      कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता स्वर्गीय बिसाहू दास मंहत की याद को चिरस्थायी बनाने वार्ड का नामकरण किया गया है। बिसाहूदास महंत वार्ड का गठन मोपका के कुछ क्षेत्र और बिजौर गांव को शामिल कर बनाया गया है। यहां विकास की अपार संभावनाएं है। वार्ड का विस्तार चुन्नी सिंह तालाब से शुरू होकर आधा गुलाब नगर होते हुए विवेकानंद नगर मोपका बस्ती के अंतिम छोर आरटीओ के लगरा सरहद तक है। वार्ड में मोपका की घनी बस्ती शामिल है। पेट्रोल पंप के  पीछे विवेकानंद कालोनी की घनी आबादी को भी शामिल किया गया है। शिवम वाटिका गायत्री परिसर, सिटी पार्क, नहर रोड का क्षेत्र भी शामिल है।
                               वार्ड में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजा पाण्डेय का निवास भी है। पाटिलीपुत्र विकास समिति के संरक्षक एसपी सिंह भी यहीं रहते हैं। भोजपुरी समाज में उनकी अच्छी दखल है। वार्ड से उषा साहू पूर्व सरपंच तिलक राम साहू की पत्नी ऊषा साहू भाजपा से टिकट दावेदारी करेंगी। पंच रह चुकी मंजुला सिंह की भी दावेदारी होगी।  भाजपा की आरती गुप्ता भी चुनाव लड़ना चाहती हैं।
                            कांग्रेस से साखन दर्वे अपनी बेटी नन्दनी दर्वे को चुनाव लड़ना चाहते है। जनपद सदस्य नेहा यादव चुनाव लड़ना चाहती हैं। रामनाराण केवरा की पत्नी मीना केवरा किस्मत आजमाने को तैयार हैं। यादव बन्धुओं में सबसे बड़े राजेन्द्र यादव अपनी साली और जितेन्द्र यादव अपनी पत्नी सुनीता यादव को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। तीसरा भाई बबलू यादव की भी पत्नी के लिए दावेदारी करने पूरी तरह से तैयार हैं। डॉ.संतोष साहू अपनी पत्नी सुरेखा साहू को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का मन बनाया है। सुरेखा साहू इस समय जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से प्रतिनिधि हैं।
वार्ड क्रमांक—49 .बी.आर यादव नगर…अनुसूचित जाति–महिला
                        कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता बीआर यादव की यादों को हमेशा याद रखने के लिए ही वार्ड का नाम दिया गया है। वार्ड का गठन बहतराई ग्राम पंचायत और बिजौर ग्राम पंचायत को मिलाकर किया गया है। मोपका और लिंगियाडीह की सीमा से लगा हुआ वार्ड है। वार्ड में सूर्यवंशी समाज का दबदबा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश वर्मा की पत्नी अहिल्या वर्मा चुनाव लड़ सकती हैं। राकेश वर्मा जोगी कांग्रेस के नेता नारायण वर्मा के छोटे पुत्र हैं। दीपा गंधर्व का नाम भी बीजेपी से सुनाई दे रहा है। बहतराई पूर्व सरपंच वनमाली सूर्यवंशी भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। आशा बनवाली भी मैदान में उतार सकती है। बिजौर के पूर्व सरपंच फेंकू सूर्यवशी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदारी की उम्मीद पाल रखे हैं।
वार्ड क्रमाकं–50—बैरिस्टर छेदीलाल नगर….सामान्य
                     बैरिस्टर छेदीलाल स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। संविधान निर्मात्री सभा के महत्वपूर्ण सदस्य रहने का गौरव हासिल हुआ है। उनकी याद को ताजा बनाए रखने के लिए ही बहतराई और लिंगियाडीह क्षेत्र को शामिल कर वार्ड का गठन किया गया है।वार्ड में जबरदस्त चुनावी संग्राम देखने को मिलेगा। लिंगियाडीह ग्राम पंचायत का यह वार्ड चुंन्नी सिंह तालाब से शुरू होकर गुलाब नगर का आधा हिस्सा, राजीव विहार, एसईसीएल का बंसत विहार सूर्या विहार, बहतराई  चौक से आगे घूम कर अटल आवास के हिस्सों को शामिल किया गया है।

                                            कांग्रेस से डॉ सजंय जायसवाल चुनाव लड़ने का दावा पेश करेंगे। अरूप धारा कांग्रेस से दावेदार होंगे। अरूप धारा की पत्नी पूर्व जनपद सदस्य रह चुकी है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसंत शर्मा और अजय सिंह की टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। राकेश भावे भी कांग्रेस से टिकट चाहते हैं। लिंगियाडीह उप सरपंच रश्मि सिंह भाजपा से टिकट दावेदारी करेंगी। संदीप चौकसे भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। संदीप चौकसे को पंचायत चुनाव लड़ने का अच्छा खासा अनुभव है। जाहिर सी बात है कि पार्षद के लिए मजबूत दावेदारी करेंगे। निखिल केशरवानी भी भाजपा से मजबूत दावेदार हैं। ,हेम पाण्डेय भी भाजपा से टिकट की लाइन में खुद को खड़ा पाते हैं। अनमोल झा के अलावा वर्तमान पार्षद जित्तू साहू भाजपा से टिकट की हर हालत में दावेदारी करेंगें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close