निगम चुनाव घमासानः जनता का मन टटोल रहे दावेदार…संभावित प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा…संगठन में चुप्पी

BHASKAR MISHRA
9 Min Read

बिलासपुर—-विधानसभा लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव ने भी दस्तक दे दिया है। एक डे़ढ़ महीने बाद आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। खासकर 13 नगर निगम बिलासपुर में आरक्षण निर्धारण के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में भी चुनावी सुगबुगाहट देखने को मिल रहा है । बिलासपुर निगम क्षेत्र विस्तार के बाद मतदाताओं में समय से पहले संभावित प्रत्याशियों के नाम जानने की दिलचस्पी भी बढ़ गयी है। स्मार्ट सिटी बनने और सीमा विस्तार के बाद बिलासपुर नगर निगम का पहला चुनाव होगा। एक नगर पालिका,दो नगर पंचायत समेत 15 ग्राम पंचायतों के शामिल होने से बिलासपुर नगर निगम की ना केवल आबादी बढ़ी है…बल्कि क्षेत्र भी बढ़ गया है। पढ़िए सीजीवाल में निगम क्षेत्र के 1 से 70 वार्डों की चुनावी रिपोर्ट–सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
                                                             चुनाव को लेकर नेताओं में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इधर प्रत्याशी भी खुद को और साथ में मतदाताओं के रूख को करीब से पढ़ना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि कई वार्डों में अभी भी संभावित प्रत्याशई मुंह नहीं खोल रहे हैं। पार्टी को भी भरोसा है कि दो एक बैठक या आचतार संहिता के कुछ दिन पहले प्रत्याशियों का चेहरा साफ हो जाएगा। आज बात वार्ड क्रमांक 61 से 65 की….।
वार्ड क्रमांक—61…पंडित देवकीनन्नद दीक्षित नगर…सामान्य महिला
                    वार्ड में सरकंडा क्षेत्र को शामिल किया गया है। चटर्जी गली,कालीबड़ी,पुराना पुल के पास का हिस्सा, तीर्थानी गली, मुक्तिधाम का कुछ क्षेत्र वार्ड क्रमांक 61 में शामिल हैं। वर्तमान में पार्षद की जिम्मेदारी भाजपा नेता राजेश दुसेजा के कंधों पर है। इस बार वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। जाहिर सी बात है कि राजेश दुसेजा ने पत्नी सीमा दुसेजा को लड़ाने का फैसला किया है। सीमा दुसेजा पहले भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं। राजेश दुसेजा की दावेदारी भी मजबूत है। राजेश की भाभी कंचन दुसेजा भी टिकट की दावेदार है।
                    कांग्रेस में टिकट की सबसे मजबूत दावेदार आशा सिंह हैं। आशा सिंह इसके पहले दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं। एक बार सात वोट तो दूसरी बार 16 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके उन्हें विश्वास है कि इस बार भी चुनाव लड़ रही हैं। आशा सिंह को कड़ी टक्कर देते तृप्ति चन्दा का नाम सामने आया है। पिछले दो साल से तृप्ति चंदा कांग्रेस महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य हैं। टिकट की मजबूत दावेदार भी हैं।
 वार्ड क्रमांक—-62–शास्त्री ंनगर…नूतन चौक सीपत रोड—
 
                                 बंगालीपारा में गली नमबर एक से चार,गया विहार,श्री विहार, जोरापारा का कुछ क्षेत्र, नूतन चौक के क्षेत्र समेत अन्य भाग को शामिल किया गया है।  मुस्कान भवन क्षेत्र भी वार्ड का हिस्सा है। वार्ड में कांग्रेस का बड़ा चेहरा वर्तमान पार्षद राजेश शुक्ला का है। जनता के बीच राजेश शुक्ला को काफी लोकप्रियता हासिल है। सड़क से रसोई घर तक पहुंच रखते हैं। अपने वार्ड समस्या के साथ दूसरे वार्डों की समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हैं। टिकट के मजबूत दावेदार हैं।
                 क्षेत्र की वर्तमान पार्षद रेखा मानिकपुरी हैं। रेखा मानिकपुरी के पति निर्मल मानिकपुरी टिकट के मजबूत दावेदारों में एक है। लेकिन जनता में पिछले  पार्षद की कामकाज को लेकर काफी उदासीनता है। शिकायत नहीं होने के बाद भी लोग रेखा की कार्यशैली को लेकर बहुत अधिक उत्साहित भी नहीं है। बावजूद इसके निर्मल मानिकपुरी टिकट के प्रबल दावेदार है। कांग्रेस के महामंत्री मनोज शर्मा भी टिकट के लिए प्रयास करेंगे।
                भाजपा से वरिष्ठ नेत चन्दू मिश्रा की मजबूत दावेदारी है। चन्दू मिश्रा संगठन में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व पार्षद पद के प्रत्याशी रह चुके प्रवीण तिवारी भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा करेंगे। क्षेत्र में ब्राम्हण समाज का बड़ा चेहरा कृष्णा दुबे भी टिकट के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। वार्ड प्रभारी राजकुमार शुक्ला भी टिकट की कतार में है। पूर्व पार्षद और आएसएस नेता चन्द्रभूषण शुक्ला की दावेदारी भी मजबूत होगी। एक बार चुनाव हार भी चुके हैं। सोनू ठाकुर भी भाजपा के बैनर से चुनाव जीतना चाहते हैं।
 
वार्ड क्रमांक—63…अरविन्द नगर…सामान्य महिला
 
                           अशोकनगर,सतबहनिया मंदिर,बजरंग चौक, चौबे कालोनी,जोरापारा का कुछ क्षेत्र,नूतन चौक,सरस्वती शिशु मंदिर का क्षेत्र वार्ड का हिस्सा है। जिला कांग्रेस संगठन में किसान मोर्चा नेता विनय शुक्ला की पत्नी मनीषा शुक्ला चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस नेता पूर्णानन्द की पत्नी भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मैडम शर्मा भी टिकट की मजबूत दावेदारी करेंगी।
                         भाजपा में टिकट दावेदारों की अच्छी खासी संख्या है। प्रमुख नाम में दीपा शर्मा मजबूत प्रत्याशी हैं। एड़़ी चोटी की जोर लगा रही है। पार्षद नारद साहू और संतोष साहू अपनी अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते हैं।
वार्ड क्रमांक—64—महामाया नगर…सामन्य महिला…
                                  बिरकोना ग्राम पंचायत का पूरा इलाका के साथ आसपास की कालोनियां वार्ड में शामिल हैं। यहां से पुराने कांग्रेसी नेता उमाशंकर शर्मा की पत्नी दावेदारी कर सकती है। उमाशंकर 1972 से कांग्रेस राजनीति में है। उमाशंकर का संगठन से अच्छा नाता है। चरणदास महंत से पारिवारिक रिश्ते भी हैं। गांव में उमाशंकर का खासा सम्मान भी है।यदि कहें की उमाशंकर की पत्नी सुधा शर्मा  को टिकट मिल सकती है तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। सुधा शर्मा जनपद सदस्य रह चुकी हैं। चरणदास मंहंत की सीपत विधानसभा प्रतिनिधि के रूप मे भी काम  किया है। यद्यपि उमाशंकर वर्तमान कांग्रेस राजनीति को लेकर दुखी भी है। साफ कहना है कि हाथ पैर नहीं जोड़ेंगे। दावेदारी किए हैं…जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे। लेकिन कांग्रेस की नीति से नहीं झुकेंगे।
                बीजेपी से मण्डल नेता संतोष दुबे की पत्नी भी मैदान में उतरने को तैयार है। संतोष दुबे ने पिछली बार विधानसभा चुनाव में रजनीश सिंह का खुलकर विरोध किया था। अनिल टाह को समर्थन दिया।अब अनिल टाह कांग्रेस में है। पूर्व सरपंच उधो साहू ने भी पत्नी या बहन को चुनाव लड़ाने का मन बनाया है। वर्तमान उप सरपंच संजय यादव पत्नी मंजू यादव के लिए टिकट चाहते हैं।
                                बीजेपी से पूर्व शिक्षाकर्मी वर्ग तीन की कर्मचारी रह चुकी उषा द्विवेदी भी टिकट की दावेदार है।ऊषा के पति एनके द्विवेदी एसडीओ रह चुके हैं।
वार्ड क्रमांक–65–संत नामदेव नगर…सामान्य
                                    वार्ड में इमलीभाठा,बंधवापारा, शहीद भगत सिंह स्कूल क्षेत्र,वार्ड का हिस्सा हैं। यहां कांग्रेस के सक्रिय नेता सूर्यमणि तिवारी को टिकट मिल सकता है। पीकू पाण्डेय को भी भरोसा है कि कांग्रेस उन्हें वार्ड जीतने के लिए टिकट देगी। यद्यपि फिलहाल दोनों टिकट के प्रबल दावेदार है। लेकिन अभी समय बहुत है। उम्मीद की जा रही है कि कोई नया और बेहतर चेहरा सामने आ सकता है।
                             भाजपा में यहां से बड़ा चेहरा श्याम साहू का होगा। श्याम साहू का संगठन में मान सम्मान है। किशोर राय के एमआईसी मैम्बर भी है। अपनी सक्रियता के चलते निगम क्षेत्र में काफी चर्चित चेहरा हैं। उन्हें ही नहीं बल्कि उनके समर्थकों को पूरा विश्वास है कि श्याम साहू को ना केवल टिकट मिलेगी।  बल्कि एक बार फिर से उनकी जीत होगी।
close