बैंक में 10 लाख की उठाई गिरी…तीन नाबालिगों ने घटना को अंजाम….सचिव की रिपोर्ट तखतपुर पुलिस सक्रिय

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—(टेकचंद कारड़ा)— बैंक में दिन दहाड़े ग्राम पंचायत सचिव उठाईगिरी का शिकार हो गया है। दस लाख रूपए लेकर तीन नाबालिग बच्चे फरार हो गए है। सचिव ने तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बैंक से सीसीटीवी को खंगाल रही है।
                             सेन्ट्रल बैंक से दस लाख रूपए की उठाईगिरी हुई है। घटना करीब तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार जूनापारा गांव सरपंच अंबिका प्रसाद जायसवाल और ग्राम पंचायत सचिव अयोध्या तिवारी कार्य के भुगतान के लिए राशि निकालने सेन्ट्रल बैंक गए। दोनों ने बैंक से राशि आहरण किया। सरपंच दस लाख रूपए सचिव को थमाया। सचिव ने सरकार राशि को जेब में रख लिया।
                                इसके बाद उसने पाया कि किसी ने जेब से दस लाख रूपए पार कर दिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आनन फानन में बैंक पहुंचकर सीसीटीवी को जब्त किया। फुटेज में पाया गया है कि तीन बच्चों ने मिलकर उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में पाया गया कि एक बच्चे होशियारी से सचिव के जेब से रूपए निकाला। उसने रूपयों को दूसरे बच्चे को थमा दिया। दूसरे ने तीसरे बच्चे को दस लाख रुपए दिये। तीसरा बच्चा लेकर फरार हो गया।
                       बहरहाल पुलिस ने मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बच्चे और उनके पीछे चेहरे को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। घटना को लेकर आम लोंगों में दहशत के साथ आक्रोश भी है।
close