रेल जोन ने बनाया देश में तीसरा स्थान…यूटीएस का बढ़ गया उपयोग…2 लाख से अधिक लोगों ने किया एफ डाउनलोड

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मोबाइल एप के जरिए रिकार्ड तोड़ बुकिंग के माध्यम 81 लाख से अधिक कमाई कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। रेलवे अधिकारियों ने इस सफलता के लिए जनता के साथ स्टाफ को बधाई दी है। रेल अधिकारियों ने जानकारी दी है कि देश में एप के जरिए टिकट बुकिंग कर कमाई करने वालों में पहले के साथ दूसरा स्थान मध्य रेलवे और वेस्टर्न रेलवे है।
                    रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल एप के माध्यम से सामान्य टिकट बुकिंग से कमाई के मामले में एसईसीएल को देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। जानकारी हो कि सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में मोबाइल से यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से जनरल टिकट खरीदने की सुविधा दी गयी है। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से  रेल यात्रियो को फायदा हुआ है। दिनो-दिन एप  उपयोग की दिशा में रजिस्ट्रेशन की संख्या में वृद्धि हो रही है।
                         आंकड़ो के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मे  22 अक्टूबर, 2019 तक 2 लाख 33 हजार 820 यात्रियों ने ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया है। अब तक 81 लाख से अधिक लोगों ने सामान्य टिकट खरीदा है। सितम्बर 2019 महीनें में रेलवे ने 5.50 लाख पैसेंजरों ने मोबाइल टिकट बुक किए । पिछले साल की अपेक्षा इस साल 63 प्रतिशत अधिक यात्रियो ने ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मोबाइल टिकटिंग में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि  मध्य रेलवे को पहला और वेस्टन रेलवे को दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
                                रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की जागरूकता के ऐप का  व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलो के लगभग 30 से 35 प्रमुख स्टेशनों में यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की सहायता डेस्क काउंटर स्थापित किए गए है । स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी में 100 से भी अधिक जागरूकता अभियान चलाए गए है । स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवको ने  नुक्कड़ नाटक कर लोगो को एप को अधिक से अधिक इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया है। लोगों में
                   अधिकारियों ने बताया कि यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से टिकट खरीदी में यात्रियों को समय की बचत के साथ कतार से छुटकारा मिलती है। वॉलेट रिचार्ज से भाड़े में 5 प्रतिशत की छूट होती है।
TAGGED: , , , ,
close