छात्र नेता जमानत पर रिहा….समर्थकों ने किया अजय का आतिशी स्वागत…समन के बाद हुई थी गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

#

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर : छात्र नेता आकाश यादव को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गयी है। बताते चलें कि छात्र नेता आकाश को एक पुराने मामले में दो दिन पहले लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम हाल से कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तारी हुई थी।

                     बहहाल छात्र नेता के रिहाई को लेकर शहर कांग्रेस में दो अलग अलग विचार सामने आ रहे हैं। एक गुट का आरोप है छात्र नेता को जानबूझकर पार्टी के लोगों ने ही निशाना बनाया। पहले कार्यक्रम में व्यवधान डाला गया।  बात नहीं बनी तो पुराने मामले में अजय की गिरफ्तारी करवा दी गयी।
                                                      आकाश के अधिवक्ता विभाकर सिंह ने बताया कि मामला  2019 के मार्च महीने का है। सरकंडा क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट हुई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने 294,323,34,506 का अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले में  307, 25,27आर्म्स एक्ट की धारा जोड़कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आकाश यादव को भी मारपीट की घटना में शामिल होना बताया गया।

                           पुलिस ने आकाश यादव का नाम जोड़ कर चालान पेश कर दिया ।  थाना प्रभारी ने 19 अक्टूबर को आरोपी आकाश यादव को न्यायालय में पेश किया। 19 को अजय को जेल भेज दिया गया था।  बुधवार को सुनवाई के बाद अंतिम जमानत मंजूर हुई। पुलिस के अनुसार आकाश के लिए कोर्ट ने समन जारी किया था।

close