चित्रकोट की जीत से सरकार को मिले शत प्रतिशत अंक…अटल ने कहा..क्योंकि जनता नहीं भूली 15 साल का दर्द

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—विधानसभा सीट चित्रकोट जीतने के बाद कांग्रेसियों ने उत्साह जाहिर किया है। कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार उप चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत से जाहिर हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को बुरी तरह से नकार दिया है। दंतेवाड़ा की जीत ने भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों को मुहर लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

चित्रकूट उपचुनाव जीतने के बाद प्रदेश कांग्रेस खेमें जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में एक निश्चित अंतराल में दो विधानसभा सीट पर चुनाव हुए। दोनो ही सीट पर जनता ने प्रदेश सरकार की विश्वनीयता पर मुहर लगाया है। अभी एक महीने पहले दंतेवाड़ा में भाजपा की करार हुई। फिर चित्रकोट की जनता ने कांग्रेस की प्रत्याशियों को जनमत देकर जाहिर कर दिया है कि भूपेश सरकार ने विकास की दिशा को नई सोच दी है।

अटल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा जीत से जाहिर हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल की नीतियों पर मुहर लगाकर विकास कार्यों को गति देने का संकेत किया है। चित्रकोट जीत के साथ अब विधानसभा में कांग्रेस की 69 सीट हो गयी है। भाजपा 15 से 14 पर पर सिमट गयी है। परिणाम भाजपा के लिए आत्मचिन्तन का विषय है। शायद समझ भी गए होंगे कि जनता ने उन्हें ना केवल विपक्ष में बैठने का ना केवल जनादेश दिया है बल्कि  परिणाम देकर जाहिर कर दिय है कि कुशासन के 15 साल को अभी भूलना मश्किल है।

अटल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोआत्मचिंतन की जरूरत है। परिणाम से जाहिर हो गया है कि जनता ने भूपेश सरकार 9 महीनों के कार्यकाल को शत प्रतिशत अंक दिए है। सरकार की योजनाए सूदूर बस्तर क्षेत्रों में खुशहाली और विश्वास के साथ पहुंच रही हैं। चित्रकूट की जीत पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, मीडिया सदस्य विभोर सिंह, जिला प्रवक्ता मोहम्मद जस्साज, अनिल सिंह चैहान, शहर प्रवक्ता ऋषी पाण्डेय ने भी खुशी जाहिर की है।

Share This Article
close