बनेंगे 21 साल में मेयर…बिरकोना में ज्योति का दावा…प्रत्याशियों ने लगाया ऐड़ी चोटी का जोर…लाजपतनगर में जंग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— कैबिनेट ने अप्रत्यक्ष चुनाव पर मुहर लगाने के बाद…21 साल के युवाओं को जोश भर दिया है। अब हर युवा खुद में महापौर को तलाशने लगा है। भाजपा में अप्रत्यक्ष को लेकर अब भी नाराजगी है। कमोबेश दोनों ही दलों में कल तक टिकट दिलाने का दावा करने वाले चेहरे .. फिलहाल मेयर बनने की जुगत में है। अपने ही पार्षद को खो करना शुरू भी कर दिया है। पहली बार निगम का हिस्सा बने ग्रामीण क्षेत्र से प्रत्याशियों में क्षेत्र का पहला पार्षद बनने की दौड़ लगी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            मेयर अब 21 साल वाला युवा भी हो सकता है। इस आशय का बिल कैबिनेट ने पास कर दिया है। अप्रत्यक्ष चुनाव फैसला के कई सीटिंग पार्षदों की हालत खराब है। कई ऐसे चेहरे जो कल तक टिकट दिलाने क दावा करते थे..अब अपने ही पार्षदों को खो कर मेयर बनने के ख्वाब को पूरा करने की जी तोड़ कोशिश में है। पहली बार निगम का हिस्सा बने ग्रामीण क्षेत्रों से हर चेहरा चाहता है कि पहला पार्षद बनकर नाम रिकार्ड बुक में दर्ज कराए।

                   तिलकनगर वार्ड में कांग्रेस को हमेशा हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने अघोषित फैसला किया है कि इस बार भाजपा को वाक ओव्हर नहीं दिया जाएगा। अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने तिलकनगर के रास्ते मेयर के चेयर तक पहुंचने का मन बनाया है। आशीष सिंह ने अभी तक कहा कुछ नहीं है…लेकिन कहते जरूर हैं कि तिलकनगर उनका पैत्रिक घर है। यहां खेला पढ़ा और बड़ा हुआ हूं। संगठन ने आदेश दिया तो पार्षद का चुनाव लडूंगा। मेयर बनने के सवाल पर आशीष की चुप्पी कायम है। जानकारी मिल रही है कि तिलक नगर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी  दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे नाम हैं..जिन्होने अभी तक पत्ता नहीं खोला है। लेकिन किचन कैबिनेट में इच्छा को जाहिर कर चुके हैं।

                                      लाला लाजपत नगर से शहजादी कुरैशी पार्षद हैं। वर्तमान समीकरण में शहजादी कुरैशी की पार्षद दावेदारी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। अशोक अग्रवाल और ड़ॉ विवेक वाजपेयी ऊर्फ चीका की  वार्ड क्मरांक 31 पर है। लेकिन कांग्रेस कमेटी के व्यापारी प्रकोष्ठ नेता अनिल पाण्डेय की मजबूत दावेदारी अशोक और चीका के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है। अनिल पाण्डेय ने एलान किया है कि इस बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसे हाथ से जाने नहीं दूंगा। वार्ड को तोहफे में दिया जाना संभव नहीं है। चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी…वही अब यह भी कयास लगाया जा रहा है कि चीका वाजपेयी तिलकनगर से मेयर बनने के लिए दांवेदारी कर सकते हैं। फिलहाल नजर लाजपत नगर पर ही। लेकिन अनिल पाण्डेय फिलहाल बाधा बनकर खड़े हैं।

                        बिरकोना सामान्य सीट है। यहां दावेदारो की कतार बड़ी होती जा रही है। गांव राजनीतिक रूप से काफी जागरूक भी है। गर्म स्वभाव के उमाशंकर शर्मा के  मुकाबले छात्र राजनीति से कांग्रेस की राजनीति में कदम रखने वाले नीरज सोनी खड़े हो गए हैं। नीरज अपनी मां ज्योतिश्वर सोनी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। नीरज का दावा है कि मां को रिकार्ड मतों से जीताकर निगम में भेजुंगा।  नीरज ने मां की दावेदारी के लिए खुद के बारे में बताया कि वह वर्तमान समय में कांग्रेस सचिव और प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। पूर्व में छात्र कांग्रेस, युवाकांग्रेस और जनपद का चुनाव लड़ चुका हूं। चूकि शहर की राजनीति से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। गांव की मिट्टी से आज तक जुड़ा हुआं हूं। परिवार का गाव में सम्मान और जनाधार है। मैने कांग्रेस संगठन से वादा किया है कि वार्ड 64 महामाया नगर (बिरकोना)  से माँ ज्योतिराजेश्वर सोनी को टिकट दिया गया तो रिकार्ड मतों से जीत दिलाकर निगम में बिरकोना से पहला पार्षद भेंजुंगा।

                                  नारायण शुक्ला भी वार्ड क्रमांक 60 कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। नारायण की मानें 32 साल से राजनीति कर रहा हूं। पहली बार खुद के लिए कुछ मांगा है। बीआर यादव की शागिर्दगी की है। राजनीति में बूथ एजेंट से शुरू होकर पदाधिकारी तक पहुंचा हू। स्थानीय निवासी हूं। हमेशा कांग्रेस का सिपाही बनकर काम किया। जाहिर सी बात है कि पहली और मजबूत दावेदारी बनती है। संगठन के सामने अपनी बातों को खुलकर रखा है।

close