मां की अाज्ञा लेकर..धरम महामाया दरबार रवाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज महामाया दरबार में हाजिरी लगाने तिफरा स्थित काली मंदिर में पूजा अनुष्ठान के बाद रवाना हुए। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में माता भक्तों का समूह भी शामिल हुआ। पदयात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए धरमलाल ने कहा कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी यात्रा का एक ही उद्देश्य है कि हमारे प्रदेश की जनता को मातारानी का आशीर्वाद सदैव की तरह कायम रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रत्येक साल की इस बार भी सप्तमी पर पू्र्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने माता काली की पूजा अराधना के बाद रतनपुर महामाया दरबार में मत्था टेकने रवाना हुए। इसके पहले प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने माता काली की विधि विधान से पूजा अराधना के बाद आशीर्वाद लिया। अपने समर्थकों और माता भक्तों के साथ रतनपुर के लिए रवाना हुए।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि माता रानी का प्रदेश की जनता पर हमेशा की तरह आशीर्वाद बना रहे इसी कामना के लिए रतनपुर दरबार जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि मातारानी का प्रदेश की जनता के साथ हमेशा आशीर्वाद बना रहा है। उन्होंने किसी भी राजनैतिक प्रश्नों का जवाब नहीं देते हुए कहा कि इस समय सबके ऊपर मातारानी का प्यार बरस रहा है। मां के आशीर्वाद से सरकार अच्छा काम कर रही है।

पदयात्रा पर रवाना होने से पहले सभी भक्तों और पदयात्रियों का तिलक और पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों ने मातारानी का जयघोष किया। धरमलाल ने बताया कि माता के आशीर्वाद से ही मै पदयात्रा कर रहा हूं। अन्यथा मेरी इतनी हिम्मत नहीं है कि रतनपुर तक नंगे पैर पदयात्रा कर सकूं। उन्होंने कहा कि माता काली के आशीर्वाद से मै रतनपुर दरबार में पहुंचता हूं। हर बार की तरह इस बार भी मैं माता महामाया से सबके मुंह में निवाला और प्रदेश को खुशहाली आशीर्वाद मागूंगा।

close