रायपुर।नये मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल गुरुवार को किए गए है। राज्य सरकार ने 9 IAS अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। आलोक शुक्ला मंत्रालय लौटे है। आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव आर्थिक योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी है। अजय कुमार सिंह को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चीफ सिकरेट्री के प्रमुख दावेदारों में रहे सीके खेतान को राजस्व मंडल बिलासपुर भेजा गया है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
सुब्रत साहू को प्रमुख सचिव गृह, जेल के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। मनोज पिंगुआ से ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी लेते हुए प्रमुख सचिव वन विभाग बनाया गया है। डॉ कमलप्रीत सिंह को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ-साथ परिवहन का भी चार्ज दिया गया है।
वहीं मनिंदर कौर द्विवेदी राज्य की नयी एपीसी बनी है। मनिंदर कौर कृषि आयुक्त के साथ ग्रामोद्योग व आवासीय आयुक्त का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। भूवनेश यादव को हेल्थ कमिश्नर बनाया गया है।