मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा…छठमाता उन पर कृपा रखें..बधाई देने में भी कंजूसी…बताया..तेज होगी अरपा की धार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई…। छठपर्व समाज को सही दिशा देने..संस्कार गढ़ने और नदियों की उपासना का पर्व है। छठ घाठ पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा…नेता प्रतिपक्ष ने बधाई देने में कंजूसी की है। छठमाता और भगवान उन पर कृपा बनाकर रखें। हमने अरपा को बचाने के लिए पदयात्रा की है। छत्तीसगढ़ बंदना गीत की शुरूआत अरपा से ही है। हम सब मिलकर अरपा को संभाग की जीवन दायिनी नदी बनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तीन दिवसीय छठमहापर्व का एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम का आयोजन छठघाट राजकिशोर नगर में किया गया। सीएम ने कहा छठ जरूरी है..उन लोगों के लिए जो लम्बे समय से अपने जड़ों से कटे हैं। छठ जरूरी है..उनके लिए भी जो अपने घर परिवार से कोसो दूर कमाने खाने में लगे है। छठ की जरूरत संस्कार गढ़ने में भी है। छठ उनके लिए भी बहुत जरूरी है जिन्हें यह नहीं मालूम कि इस दुनिया में दो घरों से भी बड़ा घर होता है। खासकर छठ को जानना उनके के लिए बहुत जरूरी है जिन्होने नदियों को केवल किताबों में पढ़ा है।

भुपेश ने कहा कि छठमहार्व का सामाजिक जीवन में अत्यधिक महत्व है। छठमहापर्व में सामाजिक समानता का संदेश छिपा है। छठमहार्व में किसी पुरोहित की जरूरत नहीं होती है। जब दुनिया चढ़ते सूरज का सलाम करती है…तब हमे संदेश मिलता है कि डूबते सूरज का भी हमारे जीवन में अहम स्थान होता है। छठ से हमें सामाजिक तानाबाना को संजोकर रखने का संदेश मिलता है। छठ से ही संदेश मिलता है कि नारियों का समाज में अहम् स्थाना होता है।

अपने संबोधन में प्रदेश मुखिया ने कहा कि देश में बिहार के बाद छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है…जहां छठमहापर्व पर शासकीय अवकाश का एलान किया गया है। सीएम ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर चुटकी लेते हुए कहा कि धरमलाल कौशिक ने छठमहापर्व की बधाई तो दी …लेकिन दीपावली की बधाई देने में कंजूसी कर गए। छठमाता उन पर कृपा बनाकर रखे।

भाषण के अन्त में सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन्दना गीत में अरपा को अहम् स्थान हासिल है। हमने अरपा को बचाने के लिए पदयात्रा की है। भरोसा दिलाता हूं कि अरपा की धार को तेज किया जाएगा। नदी के किनारे रहने वालों को माता अरपा का आशीर्वाद मिलेगा। हम मिलकर अरपा को सुन्दर और साफ बनाएंगे। सीएम ने इस दौरान सभी छठमहापर्व की बधाई दी।

कार्यक्रम में आयोजकों के अलावा स्थानीय विधायक शैलेश पाण्डेय,तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,मेयर किशोर राय विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने किया। आयोजकों ने सीएम समेत सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया।

close