बदल गया भाजपा मण्डल अध्यक्षों का चेहरा…अमर समेत दिग्गज नेता होंगे रैली में शामिल..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर। जिला भाजपा संगठन के मंडल चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरूवार को 5 मंडलों के चुनाव सर्वसम्मति से खत्म हुआ। चुनाव कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यकर्ताओं ने शांति पूर्ण और सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर पश्चिम मंडल, बिलासपुर मध्य मंडल, बिलासपुर रेल्वे मंडल, बिल्हा विधानसभा के बिल्हा मंडल और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत मंडल के संगठन चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। बिलासपुर पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल को बनाया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी महापौर किशोर राय, बंधु मौर्य, पर्यवेक्षक सुरेन्द्र गुम्बर मौजूद रहे।

                                           बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर को चुना गया। चुनाव अधिकारी रमेश लालवानी, राजेश मिश्रा और पर्यवेक्षक रामदेव कुमावत ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। बिलासपुर रेल्वे मंडल अध्यक्ष संदीप दास को बनाया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी चन्द्रप्रकाश मिश्रा और पर्यवेक्षक गुलशन ऋषि मौजूद थे। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी को बनाया गया। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक को बनाया गया।

              गुरूवार को पांच मंडलों के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से  हुआ। बिलासपुर मध्य मंडल में अरविंद बोलर के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बोलर को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ रैली निकालकर अपनी खुशियों को जाहिर किया। 

                 कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से रैली का हिस्सा बनकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड पहुंचे। बोलर ने डॉ.मुखर्जी की प्रतिमा पर फूल माला भेटकर आशीर्वाद लिया। रैली शिव टॉकिज मार्ग होते हुए गांधी चौक से जूना बिलासपुर स्थित अरविंद बोलर के निवास स्थान मनोहर टॉकिज के सामने पहुॅची। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह बोलर का पुष्प माला से भव्य स्वागत किया।

TAGGED: , ,
close