देश को कांग्रेस ने दिया धोखा…राष्ट्रपिता के नाम को भुनाया..अब हो रहा तेजी से विकास..अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
????????????????????????????????????
भाजपा की संकल्प यात्रा…अमर अग्रवाल, अरूण साव समेत भाजपा नेताओं ने लिया हिस्सा
बिलासपुर—राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को केन्द्र की भाजपा सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में संकल्प के साथ देश का लगातार मजबूती के साथ विकास हो रहा है। यह बातें प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। अमर ने  संकल्प यात्रा के दौरान बताया कि दशकों तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही। लेकिन उसने सत्ता सुख हासिल करने महात्मा गांधी के नाम को भुनाया है।
 
                    गांधी संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशआना साधा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में लगातार विकास ईबारत लिख रही है। यदि कांग्रेस ने ऐसा किया होता तो आज शायद भारत की तस्वीर ही कुछ अलग होती। अमर ने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा से महात्मा के नाम को सत्ता सुख पाने के लिए प्रयोग किया।
       
             अमर ने बताया कि आजादी के लिए कांग्रेस संगठन सामने आया। संगठन का उपयोग केवल अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए किया गया। आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस संगठन को खत्म करने को कहा। क्योंकि गांधी जी का मानना था कि आजादी मिलने के बाद कांग्रेस का काम पूरा हो चुका है। इसलिए संगठन को खत्म करना ही बेहतर होगा। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने ऐसा नहीं होने दिया। उल्टा कांग्रेस को राजनीतिक संगठन बनाकर सत्ता सुख भोगने में लग गए। तात्कालीन कांग्रेस नेताओं ने ऐसा कर गांधी जी के विचारों और  संकल्पों को तार तार कर दिया। कमोबेश यह काम कांग्रेसी नेता आज भी कर रहे हैं।
 
                  अमर ने बताया कि कांग्रेस नेता आज सिर्फ गांधी जी के नाम से सत्ता सुख ले रहे हैं। लेकिन नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के विकास के लिए जो संकल्प लिया उसमें गांधी जी के संकल्पों और सपनों को केन्द्र में रखा। यही कारण है कि आज देश का नाम विश्व में बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। जिसका लाभ देश की जनता को मिल भी रहा है।
 
                            सांसद अरूण साव ने देश के विकास में गांधी जी के विचारों और सपनों को अहम बताया। साव ने कहा कि गांधी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होने कहा कि गांधी की 150 वीं जयंती पर पूरे देश में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन के आव्हान पर संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संक्लप यात्रा के माध्यम से गांधी जी के विचारों, आदर्शो को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।
 
                          गांधी संकल्प यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक, श्याम टॉकिज, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार किशन चौक, सदर बाजार करोना चौक, सिम्स चौक, जूनी लाईन, संतोष लॉज, मध्य नगरी चौक, पुराना लोकस्वर प्रेस रोड, तेलीपारा, तेलीपारा मुख्य मार्ग, अजीत होटल, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैण्ड पहुॅचकर समाप्त हुई। यात्रा की शुरूवात गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई ।
 
                संकल्प यात्रा समापन पर अमर अग्रवाल, अरूण साव, किशोर राय,  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उद्बोधन हुआ। इस मौके पर पूजा विधानी, अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, संदीप दास, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अशोक विधानी, धीरेन्द्र केशरवानी, विनोद सोनी, दीपक सिंह ठाकुर, महेश चंद्रिकापुरे, बेनी गुप्ता, उमेश यादव, मनीष शुक्ला, विजय ताम्रकार, योगेश बोले, जयश्री चौकसे, राजेन्द्र भंडारी, राजेश रजक, राजेश मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, दुर्गा सोनी, उदय मजूमदार, श्याम साहू, वल्लभ राव, दिनेश देवांगन, श्रीकांत सहारे, जगदीश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, बबलु पमनानी, राजेश सिंह, रवि गोयल, आनंद तिवारी, विभा गौरहा, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, विकास मिश्रा, नारायणगिरी गोस्वामी, किशोर यादव, अशोक मिथुन, पल्लव धर, संतोष सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग, रंगा नादम, पंकज तिवारी, दाऊ शुक्ला, प्रदीप कश्यप, अंजना वर्मा, सुकांत वर्मा, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, रोहित मिश्रा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, कृष्णमोहन पाण्डेय, जसपाल अजमानी, लाला भाभा, बबीता ताम्रकार, सुधा गुप्ता, अरूणा दीक्षित, किरण सिंह, अन्नपूर्णा तिवारी, राकेश मिश्रा, आलेख वर्मा, केदार खत्री, प्रकाश यादव, इंशु गुप्ता, भरत मंगवानी, विजय छुगानी, सन्नी रजक, लक्ष्मण राव, शरद यादव, गोविंद नायडू, राजू खान, मिर्जा शाहिद बेग, प्रवीण तिवारी, कैलाश गुप्ता,  समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close