दो पुलिस कप्तान के प्रयास से पकड़ाए आरोपी…कलेक्टर के घर को बनाया था निशाना..लाखों के जेवरात बरामद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
रायपुर— बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत के रायपुर स्थित घर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। मामले में दो आरोपियों अखिलेश बंगोलिया और ओमप्रकाश यादव को तात्कालीन प्रभारी पुलिस कप्तान अजय के प्रयास से कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि घटना के समय नियमित पुलिस कप्तान आरिफ शेख छुट्टी पर थे। पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस घर को निशाना बनाया है दरअल वह घर कलेक्टर बेमेतरा का है।

                          शनिवार को खुलासा करते हुए पुलिस प्रशासन ने पत्रकारों को बताया कि बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत के रायपुर स्थित शांतिनगर बंगले में चोरों ने 29 अक्टूबर की रात को धावा बोला। चोरी के आरोप में दो आरोपियों को कोलकाता से पकड़ा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तात्कालीन प्रभारी पुलिस कप्तान अजय यादव ने प्रारंभिक छानबीन के बाद एक टीम का गठन किया। अजय यादव ने बिना देरी किए आरोपियों को पकड़ने टीम को कोलकाता रवाना किया।  कोलकाता में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि घर किसी कलेक्टर का है।

केयर टेकर को भी बनाया निशाना

                 रायपुर पुलिस के अनुसार पूछताछ में चोरों ने बताया कि केयरटेकर को बंगले से जाते हुए देखा। खाली मकान पाकर उनकी नीयत डोल गयी। फिर दोनों ने मिलकर कलेक्टर के घर को निशाना बनाया। लाखों रूपए की सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ करने के अलावा अपैक्स बैंक के एटीएम,मोबाइल और लैपटाप पर भी हाथ साफ किया।  आरोपियों ने जानकारी दी कि कलेक्टर के घर को निशाना बनाने से पहले दोनों ने शंकर नगर में इंजीनियर के बंगले से लाखों रूपयों के जेवरात की चोरी की।

 प्रभारी ने किया टीम का गठन
 
                       बताते चलें कि 29 अक्टूबर की रात्रि को रायपुर स्थित सिविल लाइन क्षेत्र के शांति नगर में बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रूपए के जेवरात पर हाथ साफ किया। चोरी की जानकारी बिजली की तरह पूरे प्रदेश में फैल गयी। घटना के समय नियमित पुलिस कप्तान आरिफ शेख की अनुपस्थिति में सीनियर पुलिस पुलिस कप्तान अजय यादव प्रभार में थे।

                               उचित कार्रवाई के बाद चोरो को पकड़ने तात्कालीन प्रभारी पुलिस कप्तान अजय यादव नेतत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। मुखबिरों और अन्य प्रमाणों से तात्कालीन प्रभारी पुलिस कप्तान अजय यादव ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पक़डने टीम को कोलकाता रवाना किया।  इस बीच छुट्टी से लौटे रायपुर के नियमित पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने प्रभार ग्रहण लिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

                चोरी की खुलासे के दौरान पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि बेमेतरा कलेक्टर के घर में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एटीएम में रूपए निकालने गए। इस  दौरान दोनों को सीसीटीवी ने कैद कर लिया। तमाम प्रमाणों को जोड़ने के बाद दोनों आरोपियों को कोलकाता से गिफ्तार कर बिलासपुर लाया गया।

        पत्रकारों को पुलिस प्रशासन ने बताया कि बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी का  रायपुर स्थित शांतिनगर में सरकारी बंगला है। बंगला का नम्बर ई-8 है। 29 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठातें हुए लाखों रूपए के धन पर हाथ किया। चोरों ने कलेक्टर के घर की महिला केयरटेकर ऋतु बेहरा के एटीएम से 50 हजार रुपए निकाले। घटना के समय शिखा राजपूत का परिवार दीपावली मनाने बेमेतरा गया था।

लाखों रूपयों के जेवरात बरामद

                 रायपुर पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सोने की एक चेन, मंगलसूत्र, झुमका, पांच सोने की चैन,पांच नग सोने की लाकेट,सोने के सिक्के को बरामद किया गया है। चोरों ने 6 जोड़ी पायल, चांदी के कटोरी चम्मच प्लेट और 6 सिक्के के अलावा करीब 20,000 रूपयों पर भी हाथ साफ किया। चोरों ने कलेक्टर के बच्चों के केयर टेकर ऋतु बरिहा को भी नहीं छोड़ा। चोरी के दौरान हासिल अपेक्स बैंक के एटीएम कार्ड से रूपया निकाला। चोरों ने कुल मिलाकर कलेक्टर बंगले से नगद, सोने चांदी के आभूषण के अलावा लैपटाप,मोबाइल को मिलाकर 7,58,000 से अधिक रूपयों का फटका लगाया।

close