बैठक में जोगी नहीं होंगे शामिल…पार्टी का फरमान..देंगे किसानों का साथ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
Chhattisgarh,चुनावी शोर,दुष्कर्म पीड़िता,किन्नरों,आवाज,अमित जोगी ,CM ,चिट्ठी,जांच की मांग,amit jogi,wrote,letter,chief,election,officer,cg,chhattisgarh
बिलासपुर— जोगी कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष किया है कि सीएम के सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे। किसानों के हित और धान खरीदी के समर्थन में सरकार के फैसले का स्वागत करेंगे।
     
                  जोगी कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पार्टी ने फैसला किया है कि सीएम के सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया कि राज्य सरकार ने धान खरीदी और किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया है। 
 
           बैठक में किसानों के हितों और धान खरीदी समर्थन मूल्य को लेकर चर्चा होगी। बैठक 5 नवंबर को महानदी भवन, मंत्रालय, नया  रायपुर  में होगी। जिला कलेक्टर रायपुर से जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। 
 
              जोगी कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी स्वास्थ्यगत कारणों से प्रदेश से बाहर हैं। बावजूद इसके इस बात की जानकारी उन्हें दी गयी है। अध्यक्ष की तरफ से पार्टी का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आर .के.  रॉय  करेंगे।
close