ट्रांसफर लिस्ट-दो दर्जन से ज्यादा CMO इधर से उधर..देखें सूची

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश में मुख्य नगरपालिका अधिकारी,राजस्व उपनिरीक्षक, उप अभियंता,सहायक राजस्व निरीक्षक,सहायक वर्ग 2 ,सहायक वर्ग 3 और कैशियर के तबादले हुए हैं ।जारी आदेश में उल्लेख है कि विभागीय आदेश 23 अगस्त द्वारा प्रह्लाद पांडे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद को नगर पालिका परिषद बीजापुर पदस्थ किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त पदस्थापना में संशोधन करते हुए नगर पंचायत पखांजूर पदस्थ किया गया है।विभागीय आदेश 30 जुलाई के तहत डीएल बर्मन यातायात को नगर पंचायत डबरा में प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया था।उक्त पदस्थापना में संशोधन करते हुए नगर पंचायत नगरी में प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

विभागीय आदेश 24 अक्टूबर को द्रोपति साहू,सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा को नगर पालिक निगम चिरमिरी पदस्थ किया गया था।उक्त स्थापना में संशोधन करते हुए नगर पालिक निगम बिलासपुर पदस्थ किया जाना है।पत्र में यह भी उल्लेख है कि स्थानांतरित अधिकारियों कर्मचारियों को 7 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।समय अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा।

यदि वेतन आहरित किया जाता है तो नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।उक्त आदेश एचआर दुबे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी किया गया है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close