जनता कांग्रेस की बैठक..ज्वाला प्रसाद ने कहा…जोगी करेंगे प्रत्याशियों का एलान…जीतेंगे निकाय चुनाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
जिला जनता कांग्रेस कार्यकारिणी की बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में चुनावी बैठक
बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे निकाय चुनाव लड़ेगी। चुनावी तैयारियों को लेकर आज मरवाही सदन में कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष ज्वालाप्रसाद साहू और कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बैठक की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मालिक राम डहरिया भी मौोजूद थे। ज्याला प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी आर्थिक रूप से बेशक कमजोर हो। लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले बुलन्द हैं। हम निगम के सभी वार्डों में ना केवल प्रत्याशी खड़ा करेंगे। बल्कि सीट भी जीतेंगे।ज्वाला और विक्रांत तिवारी ने दावा किया कि हमारे पास उम्मीदवारों की कमी नहीं है।
 
          ज्वाला प्रसाद और विक्रांत तिवारी ने बताया कि जिला कार्यकारणी, चुनाव संचालन समिति, और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकरियों की आज सयुंक्त बैठक हुई। आगामी निकाय चुनावो की रणनीति तय हुई। बैठक मे प्रत्याशी चयन और मापदंड को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कुछ जरूरी प्रस्तावो को सर्व सम्मति से पास किया गया।
 
                          जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी ने बैठक के बाद बताया कि 15 नवम्बर तक सभी वर्डो मे पैनल घोषित कर दिए जाएंगे। घोषणा पत्र, रथ यात्रा और पद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई है।
 
         ज्वाला प्रसाद ने बताया कि चुनाव संचालन समिति सभी वर्डो मे बैठक लेकर पैनल करेगी। पैनल मे जिला समिति एक नाम पर सरसर्वसम्मति से प्रत्याशी की फैसलाा लेगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान प्रदेश जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी करेंगे।
 
        ज्वाला ने बताया कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की ही नहीं बल्कि प्रत्याशियों की कमी नहीं है। परिसीमन और निगम विस्तार के बाद ग्रामीण क्षेत्र में निमग के 70 में से 36 वार्ड शामिल है। ग्रामीण वार्डों में जनता कांग्रेस की अच्छी स्थिति है। इसलिए हमारा दावा है कि निगम में हमारे प्रत्याशी जीतकर जरूर पहुंचेंगे।
 
             बैठक मे प्रमुख रुप से ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, मालिक राम डहरिया  विक्रांत तिवारी कार्यकारिणी अध्यक्ष,विकास सिंह, बैकूंठ नाथ जायसवाल,के के निर्णजक, राजकुमार साहू,संजय जयसवाल,गोपाल यादव, सुनील वर्मा, सुब्रत जाना,भैयालाल पोर्ते, फूलचंद लहरें,  विश्राम प्रसाद सूर्यवंशी, संजीव गुप्ता, गजानंद चौहान, प्रदीप कुर्रे, सोनू कश्यप, दुर्गेश साहू, लोमस साहू, शेक कलीम, साहिल लाल यादव, रामचंद्र यादव, चिंता देवी सिंह, जयसिंह लहरें, अश्वनी द्विवेदी, सागर मंगेशकर, खेमलाल जांगड़े, वीना मसीह, रेखा यादव, विपत राम जगत, ताराचंद राय, सहदेव कौशिक, विजय सिंह राजपूत,परमेश्वर मीरी, अभिषेक दिवाकर, परमेश्वर  यादव, ठान सिंह भार्गव, लक्ष्मी प्रसाद बर्मन, ताराचंद रात्रे,  डॉक्टर इब्राहिम मसीह,  राजकुमार, जगदीश मधुकर, कुमार,  सिद्धांत साहू, देवेंद्र, नरेश कुमार केवट, शांति लाल यादव, आलोक ठाकरे,रोशन,तानसेन मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close