मंत्रालय का आदेश…प्रति एकड़ पन्द्रह क्विंटल धान की खरीदी…मक्का 10 क्विंटल एकड़

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
samaj kalyan vibhag,samaj kalyan,samaj kalyan vibhag,Social Welfare Department Recruitment 2019

बिलासपुर—-खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग मंत्रालय ने सभी जिला कलेक्टर को आदेश जारी किया है कि एक दिसम्बर से धान की खरीदी शुरू होकर 15 फरवरी तक की जाएगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने अपने आदेश मे बताया है कि धान खरीदी को लेकर अलग से दिशा निर्देश जारी किया गया है। बताया गया है कि किसानों से पन्द्रह क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि धान की खरीदी एक दिसम्बर से शुरू होकर 15 फरवरी तक की जाएगी। धान और मक्का की नीति का शासन ने निर्धारण किया है। आदेश में बताया गया है कि सामान्य धान की कीमत 1815 रूपए के समर्थन मूल्य में किया जाएगा। ए ग्रेड के धान को 1835 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से होगा। मक्का की खरीदी 1760 रूपए समर्थन मूल्य में होगा। मक्का की खरीदी एक दिसम्बर से 31 के बीच किया जाएगा।

                आदेश में बताया गया है कि किसानों से धान प्रन्द्रह क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से किया जाएगा। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ होगी।

                                

Share This Article
close