बिलासपुर— शहर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस कप्तान से लिखित में तिफरा के विरवा वाट्सअप ग्रुप में डाले गए पोस्ट की शिकायत और निन्दा की है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कप्तान को बताया कि ग्रुप में हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से लोगों में आक्रोश है। इससे सामाजिक सद्भभाव को धक्का पहुंचा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। बावजूद इसके यदि ऐसा नहीं किया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।
शहर के कुछ लोगों ने पुलिस कप्तान से मिलकर एक वाट्सअप ग्रुप में हिन्दु देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कप्तान को बताया कि तिफरा के विरवा नामक ग्रुप में देवी देवताओं पर आपत्तीजनक पोस्ट डाला गया है। पोस्ट 9111262567 नम्बर से डाला गया है। पोस्ट काफी आपत्तीजनक है। शिकायत कर्ताओं पुलिस कप्तान को पोस्ट की प्रति को भी दिखाया।
शिकायत कर्ताओं ने पुलिस कप्तान को बताया कि इस प्रकार के पोस्ट से सामाजिक सद्भभाव को धक्का लगा है। इसके पहले लोगों में आक्रोश की स्थिति बने..पोस्ट डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि तिफरा के बिरवा वाट्सअप ग्रुप का एडमिन कोई रज्जू है। जिसका नम्बर 9826179379 है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पुलिस कप्तान नें मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होने जल्द ही कार्रवाई का संकेत दिया है। प्रतिनिधिमंडल में करण गोयल, राजा पाण्डेय, दीपक सिंह, राम सिंह, शिवराज, शैलेन्द्र गौतम, सागर श्रीवास, प्रतीक तिवारी, लक्की,अभिषेक, अभिजीत पाण्डेय और अन्य लोग शामिल थे। सभी ने कहा कि इस प्रकार के पोस्ट से सामाजिक ताने बाने को चोट पहुंची है।