अज्ञात वाहने ने ली एक की जान..दूसरा गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151022-WA0008बिलासपुर— कोटा थाना क्षेत्र के भरनी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसायकल सवार की मौत हो गयी। जबकी गम्भीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को सिम्स में दाखिल किया गया है। मामला दर्ज पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जुट गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       आज कोटा क्षेत्र के भरनी में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल सवार को ठोकर मार दिया। ठोकर इतना जबरदस्त था। एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को 108 की सहायता से सिम्स लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथर्रा निवासी बिहारी गिरी अपने रिश्तेदार शिवनाथ गिरी के साथ मोटर सायकल से किसी काम से निकला था। भरनी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया । बिहारी गिरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। लोगों की सक्रियता से गंभीर रूप से घायल शिवनाथ गिरी 108 की सहायता से उपचार के लिए सिम्स लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

             सिम्स चौकी ने मामले को शून्य में कायम अग्रिम कार्रवाई के लिए कोटा थाने सूचित कर दिया है।

close