शर्तों के साथ हटा डीजे से प्रतिबंध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_1665बिलासपुर—नगरीय निकाय , वाणिज्यिक कर, उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल से आज राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में जिला साउण्ड सर्विस संघ के पदाधिकारियों ने भेंटकर कर साउंड सर्विस पर प्रतिबंध हटाए जाने पर धन्यावाद जाहिर किया है।  पदाधिकारियों ने मंत्री को आश्वासन दिया है कि प्रशासन के निर्देशानुसार ही साउंड सर्विस काम करेगा। दुर्गा विसर्जन के दौरान डी.जे. की आवाज कम कर बजाएंगे। मंत्री अमर अग्रवाल ने शर्तों के साथ साउंड सर्विस के पदाधिकारियों की मांग को स्वीकार करते जिला प्रशासन को  प्रतिबंध हटाने का निर्देश दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  जिला प्रशासन से पाबंदी हटाए जाने  के आदेश के बाद साउंड सर्विस के पदाधिकारियों ने मंत्री से मिलकर धन्यवाद जाहिर किया है।   मालूम हो कि दुर्गा विसर्जन के दौरान  डी.जे. पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया  था। इसके खिलाफ आज साउंड सर्विस के लोगों ने मंत्री से मिलकर प्रतिबंध हटाए जाने की गुहार लगाई थी। मंत्री के निर्देश पर साउंड सर्विस के पदाधिकारियों ने शर्तों के साथ प्रतिबंध हटाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

                                          साउंड सर्विस के अध्यक्ष सारंग राव हुमने ने बताया कि हमने लिखित रूप से प्रशासन से कहा है कि  5000 से ज्यादा का एम्प्लीफाय़र का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे में सिर्फ 6 साउंड बाक्स का ही प्रयोग किया जाएगा। हुमने ने बताया कि पहले 2500, वाट का एम्प्लीफायर प्रयोग किया जाता था। जिसमें करीब 25 साउंड बाक्स का लगते थे। रोटी रोजी बनाए रखने के लिए मंत्री से हमने निवेदन किया था कि शर्तों के साथ ही 6 साउंड बाक्स वाले डीजे का प्रयोग किया जाएगा। जिससे आम लोगों के साथ ही हमें भी समस्या से जूझना ना पड़े।

                          प्रतिबंध हटने से हम लोगों को राहत मिली है। साउंड सर्विस ने शासन को लिखित आश्वासन दिया है कि 5000 वाट से अधिक का एम्प्लीफायर प्रयोग नहीं करेंगे।

close