आम बनकर खास ने चखा लंगर का स्वाद..बताया..दुनिया को नानक ने दिया…अमन चैन भाईचारा का संदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— देश ही नहीं समूची दुनिया में नानद देव की जयंति को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जब  तक दुनिया रहेगी तब तक गुरूनानक देव की कही गयी एक एक बातें प्रासंगिक रहेंगी। मुझे खुशी और गर्व दोनों एक साथ महसूस करने का मौका मिला कि गुरूनानक देव के 550 प्रकाश पर्व पर शामिल होने का मौका मिला। हम सब मिलकर नानक देव की बतायी बातों को अमल कर देश और प्रद्श में अमन शांति का बीज मंत्र बांटे। सभी लोग खुशहाल हो..यहीं कामना करता हूं। यह बाते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने नानक की 550 प्रकाश पर्व पर आय़ोजित कार्यक्रम में कही। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      देश दुनिया की तरह बिलासपुर में भी नानक देव की 550 वां प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया गया। सुबह से ही गूरूद्वारों में शबद और कीर्तन का दौर चला। गुरूनानक देव स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने शिरकत किया। गूरूग्रंथ साहब के सामने मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली और सम्पन्नता का आशीर्वाद मांगा। 

                    अपने भाषणऔर बाद में पत्रकारों के सवाल पर भूपेश ने कहा कि आज देश ही नहीं पूरी दुनिया के प्रासंगिक है। उन्होने दुनिया में अमन चैन के लिए 30 हजार से अधिक किलोमीटर की। एक लौते संत हैं जिन्होने इतना यात्रा केवल और केवल मानव के बीच भाई चारा और एकता के लिए की है। अपने बचपन में उन्होने हमेशा भुखे गरीबों के लिए काम किया। लोगों को खाना खिलाया। आज उनके याद में आज हम लंगर का आयोजन करते हैं।  

                                  भूपेश ने गुरूग्रंथ साहब से आशीर्वाद लेने के बाद आम जनता के बीच पहुंचकर लंगर चखा। इस दौरान तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी प्रसाद पाया।

मुख्यमंत्री और विधायक ने इस दौरान लंगर का वितरण किया। हजारों की संख्या में लंगर चख रहे लोगों के बीच पहुंचकर रोटी और सब्जी के साथ दाल बांटा। नानक देव के भक्तों के बीच प्रसाद बांटकर मुख्यमंत्री और विधायक ने पुण्य लाभ कमाया। लोगों के साथ बैठकर संगत भी किया। रीती और नीति के बारे में दिल खोलकर बातचीत भी हुई।

close