स्वर कोकिला की हालत नाजुक..सलामती के लिए…करोड़ों करोड़ हाथ मांग रहे दुआ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

न्यूज डेस्क...स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज वेंटिलेटर में रखकर चल रहा है। लता दीदी की सलामती के लिए देश विदेश में करोड़ों करोड़ हाथ सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

          जानकारी के अनुसार लता मगेशकर को निमोनिया हुआ है। लता का बायां वेंट्रिकुलर फेल हो चुका है। इतना जरूर है कि पिछले कुछ समय में थोड़ा बहुत सुधार आया है। चूंकि वाया बेन्ट्रीकुलर से ही शरीर को सर्वाधिक हवा की पूर्ति होती है। इसलिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।

                  सूत्रों के अनुसार  लता मंगेशकर की हालत में लगातार सुधार है लेकिनख़तरे से बाहर नहीं हैं। आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है।  जानकारी मिल रही है कि स्वर कोकिला को कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर रखा जा सकता है।

           लता मंगेशकर की सलामती को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी, हेमामालिनी, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ईश्वर से लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

 
close