आपसी ल़डाई में पत्नी की मौत…पति पहुंचा अस्पताल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bharari hatyaबिलासपुर—रतनपुर के भरनी में पति पत्नी के बीच उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पति ने पत्नी पर सील्ह से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए सिम्स में दाखिल कराया गया। बाद में उसे इलाज के लिए रायपुर के मैकाहारा रैफर कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से पत्नी सुमिता पाण्डेय और पति विनोद पाण्डेय़ के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। बीती रात पति पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पत्नी की मौत हो गयी। झगड़े के दौरान पति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी 108 से घायल पति को सिम्स में दाखिल कराया गया। विनोद पाण्डेय को सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आयी है। मामले की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस को घर में प्रयोग किये जाने वाला चाकू,हसिया,टंगिया,रस्सी,सील्ह-लोढ़ा अन्य सामान विखरे हुए मिले।

                                   पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर सुनीता पाण्डेय की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार झगड़ की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति को पहले ही संजीवनी 108 से सिम्स भेजा गया। जहां से उसे डाक्टरों ने रायपुर रैफर कर दिया है। पूछताछ में परिजन और स्थानीय लोगों से कुछ जानकारी नहीं मिली है। विनोद पाण्डेय के बयान के बाद ही सब कुछ स्पष्ट होगा।

                                                       मालूम हो कि सुनीता पाण्डेय और विनोद पाण्डेय का विवाह 15 साल पहले हुआ था। इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। इसका कारण क्या है यह पुलिस जांच और विनोद पाण्डेय के बयाने के बाद ही पता चलेगा।

close