मस्तूरी में सड़क हादसा…हादसे में एक की मौत..दूसरा गंभीर रूप से घायल..बिलासपुर में हो रहा इलाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर/ मस्तूरी….बीच सड़क में रेत से भरे ट्रेक्टर से टकराकर बाईक सवार की मौत हो गयी है। जबकि दूसरा व्यकि गंभीर रूप से घायल हो गया है। मोटरसायकल सवार घायल दूसरे व्यक्ति को पचपेढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समय रहते इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर रवाना किया है। 
 
               बुधवार को लोहर्सी सोन में रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में मोटर सायकल सवार की मौत हो गयी है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पतईडीह मोड़ पर बीच सड़क में रेत से भरा ट्रैक्टर खड़ा था। अंधेरा होने के कारण चिल्हाटी की तरफ से आ रहे दो बाइसक सवारों को ट्रेक्टर नहीं दिखायी दिया। बाइक पीछे से टैक्टर की ट्राली के अन्दर घुस गयी।
 
                   हादसा इतना जबरदस्त था कि अधेड़ चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि मोटरसायकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पचपेढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल को तत्काल निजी प्रयास से इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया।
 
                जानकारी के अनुसार शिवनाथ नदी से रेत लेकर ट्रेक्टर चालक ग्राम धुर्वाकारी जा रहा था। किसी कारण से चालक ने टैक्टर को पतईडीह मोड़ के पास बीच सड़क में खड़ा कर दिया। ठीक इसी समय मोटरसायकल से दो लोग चिल्हाटी से तरफ आ रहे थे। मोटरसायकल बीच सड़क में खड़ी ट्रेक्टर से टकरा गयी। क्योंकि मोटरसायकल सवारों बीच को सड़क में ट्रैक्टर खड़े होने की जानकारी नहीं थी।
 
               टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर सायकल चालक प्रिया सेन उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल कौशल कंवर उम्र 45 साल को गंभीर चोट पहुंची। पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार दोनों ग्राम पताईडीह के रहने वाले है। मृतक प्रिया सेन परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर चिल्हाटी से पतईडीह को लौट रहा था।
    
               मोटर सायकल ड्रीमहोन्डा का क्रमांक CG 22 – AC4942 है। ट्रैक्टर ग्राम धुर्वाकारी के निवासी महेन्द्र जायसवाल का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर का नम्बर CG 10 – D 6730 है । घटना के बाद सड़क में आने जाने वालों की भीड़ गयी। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गयी। घायल व्यक्ति को गाड़ी की प्रबंध कर इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर रवाना किया गया । पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close